Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव रिजल्ट पूर्व BSP का बड़ा एक्शन, इस बड़े नेता को किया निष्कासित | Rajasthan Elections 2023 Result before BSP Big action this big leader Sumit Singh Jahaji expelled | News 4 Social h3>
Rajasthan Elections 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आने से पहले बहुजन समाज पार्टी राजस्थान का बड़ा एक्शन। सुमरत सिंह जहाजी को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
बसपा के करीब आधा दर्जन उम्मीदवार जीतेंगे चुनाव
राजस्थान बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें कहा कि बसपा राजस्थान में बड़ी मजबूती संग चुनाव लड़ी है। इस चुनाव में बसपा के करीब आधा दर्जन विधायक चुनाव जीतेंगे। भगवान सिंह बाबा ने आगे कहा कि साल 2008 औऱ 2018 में जब उनके उम्मीवार जीतकर आए थे तो उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। पर कांग्रेस ने उनके विधायकों को खरीदने और तोड़ने का काम किया।
रिजल्ट से पहले ही बसपा का बड़ा दांव
इससे सबक लेते हुए बसपा ने रिजल्ट आने से पहले ही बड़ा दांव खेला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा जो भी विधायक चुनाव जीतकर आएंगे बिना शर्त के किसी पार्टी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। उन जीते हुए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा तो ही सरकार में शामिल होंगे। बसपा के इस घोषणा के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
सीएम अशोक गहलोत के बाद अब वसुंधरा राजे भी राजभवन में राज्यपाल से मिलीं, आखिर क्या है माजरा, चर्चाओं का बाजार गरम
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी का बड़ा बयान, मैं CM पद के रेस में नहीं, चौंके नेता
बहुजन समाज पार्टी राजस्थान ने पार्टी नेता सुमित सिंह जहाजी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण निष्कासित कर दिया है: बसपा pic.twitter.com/xS2GHbbMHI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023