शनिवार, 7 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर भाजपा का जवाब: 'प्रधानमंत्री नहीं, हमारा कार्यकर्ता ही काफी है'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस के लिए दी गई चुनौती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल…

राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर भाजपा का जवाब: 'प्रधानमंत्री नहीं, हमारा कार्यकर्ता ही काफी है'
(फोटो: IANS)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस के लिए दी गई चुनौती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री को आने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि पार्टी का एक कार्यकर्ता ही काफी है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के साथ एक बातचीत में नितिन नवीन ने कहा, "रही बात आपके सवालों के जवाब कि तो उसके लिए हमारे नेता को आने की जरूरत नहीं है। आपके सवालों का जवाब देने के लिए हमारा एक मंडल अध्यक्ष ही काफी है।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी संसद में सवाल उठाते हैं तो उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। नवीन ने गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे नकल करके ही सोचते हैं और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने के लिए सदन का पटल मौजूद है।

वोटर लिस्ट शुद्धीकरण पर विपक्ष को घेरा

भाजपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) के शुद्धीकरण पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष 13 करोड़ वोट कटने का आरोप लगा रहा है, लेकिन इनमें से 6 करोड़ नाम दो जगहों पर दर्ज थे, लगभग 3 करोड़ लोगों का डेटा मेल नहीं खा रहा था और 8 करोड़ से ज़्यादा लोग अब जीवित नहीं हैं।

नवीन ने सवाल किया, "अब आप ही बताइये क्या ऐसे लोगों को वोटर लिस्ट में रहने दिया जाए?" उन्होंने कहा कि जब वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण हो रहा है तो कांग्रेस और राहुल गांधी को बेचैनी क्यों हो रही है, और कहीं न कहीं उनकी मंशा संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की है।

'रिजीम चेंज' की बात को बताया साजिश

नितिन नवीन ने 'रिजीम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) की चर्चा को सरकार के खिलाफ एक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि कुछ समूहों को भीड़ बनाकर और दूसरे देशों से सीखकर यहां प्रयास करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि देश का युवा विकास, सांस्कृतिक मूल्यों और सुरक्षा के साथ खड़ा है और उसे भ्रमित नहीं किया जा सकता।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →