राहुल गांधी को मिला गांधी और नेहरू जैसे नेताओं के बराबर का ओहदा

420
राहुल गांधी को मिला गांधी और नेहरू जैसे नेताओं के बराबर का ओहदा

वो जो इतने समय से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर तमाम अटकलें लगा रहे थे, उनके लिए अब राहत लेने बारी है। संभवत: आज शाम इस औपचारिकता का एलान हो जाए। अध्यक्ष पद से दोपहर तीन बजे नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया है और राहुल गांधी कांग्रेस के इकलौते कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में परिणाम सर्वविदित है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए राहुल गांधी. 1 -

एक समय था जब इसी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महात्मा गांधी, नेहरू सुभाषचंद्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महान नेता रहे चुके हैं। आज जब राहुल गांधी वर्तमान कांग्रेस के अध्यक्ष बन चुके हैं तो इस पद के साथ उनके ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है।

बता दें कि राहुल गांधी का अध्यक्ष पद के लिए भरे गए पर्चे का सभी 89 सेट सही पाए गए। राहुल ने 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। राहुल 17 दिसंबर को कांग्रेसी नेताओं और कांग्रेस सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन करेंगे। लगता है कि अध्यक्ष पद संभालने से पहले राहुल अपने नेताओं से चर्चा करना चाहते हैं।

बताना जरूरी है कि अध्यक्ष पद चुनाव से ठीक पहले शहजाद पूनावाला ने चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया था। पूनावाला ने कहा था कि यह इलेक्शन नहीं सिलेक्शन है।