गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

IIT बॉम्बे के छात्र की मौत: न्याय की मांग को लेकर राहुल गांधी और खड़गे से मिले परिवारजन

आईआईटी बॉम्बे में पिछड़े वर्ग के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। मुंबई कांग्रेस…

IIT बॉम्बे के छात्र की मौत: न्याय की मांग को लेकर राहुल गांधी और खड़गे से मिले परिवारजन
(फोटो: IANS)

आईआईटी बॉम्बे में पिछड़े वर्ग के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में उनके परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि छात्र की 'संस्थागत हत्या' हुई और डेढ़ महीने बाद भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा गायकवाड़ इन परिवारों के साथ विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं से मिलीं। उन्होंने कहा कि आईआईटी बॉम्बे में पिछले 13 महीनों में 4 छात्रों ने आत्महत्या की है। गायकवाड़ ने संस्थान में पिछड़े वर्ग के छात्रों को परेशान करने और अपमानित करने का आरोप लगाया।

न्याय के लिए कांग्रेस से लगाई गुहार

इस मुलाकात के बाद साहिल के पिता ने कहा, "मेरे बेटे के साथ अन्याय हुआ है और जिन्होंने अन्याय किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा कि सरकार उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए वे राहुल गांधी से मिले। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने हमें मदद का भरोसा दिलाया है। मुझे उम्मीद है कि वह हमें इंसाफ देंगे। मेरे बेटे की हत्या हुई है, जो दोषी हैं उन्हें बचाया जा रहा है।"

सांसद वर्षा गायकवाड़ के मुताबिक, राहुल गांधी ने पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। गायकवाड़ ने कहा, "भविष्य में कोई और साहिल वाकोडे न बने, इसके लिए साहिल को इंसाफ मिलना चाहिए।"

आरोप और पुलिस कार्रवाई

इस मामले में एट्रोसिटीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि जिन प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज है, उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। साहिल वाकोडे के अलावा, एक अन्य छात्र अनिकेत अंभोरे का परिवार भी इस मुलाकात में शामिल था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →