Punjab Politics: ‘अच्छा हुआ, छुटकारा मिला’, मनप्रीत बादल के कांग्रेस छोड़ने पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रमुख

14
Punjab Politics: ‘अच्छा हुआ, छुटकारा मिला’, मनप्रीत बादल के कांग्रेस छोड़ने पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रमुख

Punjab Politics: ‘अच्छा हुआ, छुटकारा मिला’, मनप्रीत बादल के कांग्रेस छोड़ने पर बोले पंजाब कांग्रेस प्रमुख


Punjab Politics News: पंजाब की कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल ने बीजेपी ज्‍वाइन कर ली है। कांग्रेस ने बुधवार को मनप्रीत सिंह बादल के पार्टी छोड़ने पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा क‍ि पंजाब कांग्रेस पर से बादल छंट गए हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा क‍ि अच्छा हुआ छुटकारा मिल गया।

 

हाइलाइट्स

  • पंजाब की कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल ने ज्‍वाइन की बीजेपी
  • कांग्रेस ने बुधवार को मनप्रीत सिंह बादल के पार्टी छोड़ने को लेकर निशाना साधा
  • कांग्रेस ने कहा- पंजाब पर से बादल छंट गए, वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख बोले- छुटकारा मिला
चंडीगढ़: पंजाब के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। अपनी नई पारी शुरू करने से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने कड़ी प्रत‍िक्र‍िया दी। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट करके कहा क‍ि अच्छा हुआ, छुटकारा मिला। वह (मनप्रीत सिंह बादल) पैदाइशी सत्ता के भूखे हैं। वह यह समझकर कांग्रेस में शामिल हुए थे कि पार्टी जीत रही है। उन जैसे किसी व्यक्ति के लिए पांच साल तक सत्ता से बाहर रहना काफी लंबा समय है।…उन्हें कांग्रेस से विश्वासघात के लिए माफी मांगनी चाहिए।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में मनप्रीत पर कटाक्ष करते हुए कहा क‍ि कोई भी मीर जाफ़र कभी भी एक राजा के तौर पर याद नहीं किया जाता। भारत के राजनीतिक इतिहास में उनका शर्मनाक कृत्य अंकित है। मनप्रीत बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। उन्होंने 2016 में अपनी पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का विलय कांग्रेस में करके उसमें शामिल हो गए थे।

कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री थे मनप्रीत बादल

पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में बठिंडा शहरी सीट से चुनाव हारने के बाद, वह कांग्रेस की बैठकों में दिखाई नहीं दे रहे थे। पार्टी हलकों में ऐसी चर्चा थी कि बादल और वडिंग के बीच मतभेद थे। मनप्रीत बादल बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ समेत कांग्रेस के कई अन्य नेता बीजेपी में शामिल हुए थे। पांच बार के विधायक मनप्रीत बादल पिछली कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री थे।

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु गिरफ्तार, देखें वीड‍ियो

‘पंजाब कांग्रेस पर से बादल छंट गए’
मनप्रीत बादल पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया क‍ि एक आदमी जिन्होंने अपनी पार्टी बनाने के लिए अकाली दल को छोड़ दिया और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए, उन्हें पांच साल के लिए वित्त मंत्री बनाया गया, फिर 60 हजार से अधिक के रिकॉर्ड अंतर से हार गए और उसके बाद सुषुप्तावस्था में चले गए और अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस पर से बादल छंट गए हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News