मंगलवार, 28 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
पंजाब

अमृतसर: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर का गुर्गा घायल, रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर ग्रामीण इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

अमृतसर: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर का गुर्गा घायल, रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

पंजाब के अमृतसर ग्रामीण इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर ब्रिटेन में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते थे। पुलिस का कहना है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन

यह कार्रवाई अमृतसर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल और जंडियाला थाने की एक संयुक्त टीम ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कवलप्रीत सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी। जब एक कार में सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर करीब तीन राउंड गोलियां चला दीं।

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल

एसएसपी के मुताबिक, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखराज और अर्जुन के तौर पर हुई है। उनके पास से एक .34 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कुछ खाली खोखे भी बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी यूके स्थित गैंगस्टर निशान के लिए काम करते थे और रंगदारी वसूलने व फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। फिलहाल उनके खिलाफ किसी बड़े आपराधिक मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

एसएसपी कवलप्रीत सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे पैसों के लालच में अपराध का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं को पंजाब सरकार की कल्याणकारी और रोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर शिक्षा और खेल के जरिए मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →