प्रियंका बोलीं, कांग्रेस सत्ता में आई तो भइया राहुल बनेंगे ‘प्रधानमंत्री’

175

आम चुनाव के सियासी रण में कांग्रेस का बेड़ा पार करने उतरी प्रियंका ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के चुनाव होने के बाद, केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन जाती है तो भइया राहुल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रियंका के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 2014 के चुनाव में बेदख़ल हुई कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वह कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलीं। छः घंटे तक इस मुलाक़ात में चुनावी रणनीति की चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वह संगठन में सक्रिय हैं और कार्यकर्ताओं की उन तक सीधी पहुंच है। प्रियंका ने ये भी कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी केन्द्र की सत्ता पर काबिज़ हो जाता है तो उनके भाई राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Priyanka -

पार्टी के कहेगी तो लड़ूंगी चुनाव : प्रियंका गांधी

Priyanka gandhi 6 -

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद, पहली बार अमेठी दौरे पर पहुंचीं प्रिंयका ने चुनाव लड़ने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहती हैं तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह कौन-सी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी। माना ये जा रहा है कि कांग्रेस प्रियंका को रायबरेली या वाराणसी से चुनाव लड़वा सकती है।