प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में हो रहा विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर- नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं है

234
प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में हो रहा विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर- नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं है

प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में हो रहा विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर- नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं है

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को लखनऊ में यूनिसेफ के ऑफिस का दौरा किया। उन्होंने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। अपनी यात्रा पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के किए गए कामों को देखते हुए देखा गया। इस बीच, प्रियंका के लखनऊ आने पर उनके साथ एक घटना भी हो गई और साथ ही उनके यहां आने पर जमकर विरोध हो रहा है। इसका कारण क्या है, आइए आपको बताते हैं।

लखनऊ में प्रियंका का विरोध
दरअसल, जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लखनऊ के 1090 चौराहे पर थीं, तो उनसे मिलने के लिए 1090 विमिन पावर लाइन की दीवार फांदकर एक युवक आ गया, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही एक संगठन प्रियंका के लखनऊ दौरे को लेकर ‘यू आर नॉट वेलकम सिटी आफ नवाब्स’ के शहर भर में पोस्टर लगा रहा है। गोमतीनगर में प्रियंका के बॉयकॉट के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि कुछ लोगों को प्रियंका के लखनऊ आने पर खुशी नहीं हुई है।


लखनऊ आने की खुशी

इससे पहले पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘अभी मैं यूनिसेफ के लिए लखनऊ में हूं। मैं वास्तव में इस जगह के दौरे का इंतजार कर रही हूं। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त हैं। और मैं यह समझने के लिए उत्सुक हूं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए जगह कैसे अच्छी हो गई है। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे प्रौद्योगिकी और नवाचार बड़े पैमाने पर उस बदलाव को ला रहे हैं। पूरे भारत में लैंगिक असमानता के कारण असमान अवसर पैदा होते हैं और यह लड़कियां ही हैं जो सबसे अधिक वंचित हैं।’


औरतों के लिए कर रहीं काम

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों को देखने के लिए यूनिसेफ के कई भागीदारों से मिलने जा रहे हैं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और समाधान देखूंगी, क्योंकि बड़े पैमाने पर समाधान की जरूरत है। जैसा कि मैंने अक्सर कहा है, महिलाएं और लड़कियां न केवल अपने लिए बल्कि अपने समुदायों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की कुंजी हैं।’

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा स्कूली बच्चों संग दिखीं, कहा- मैंने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए
प्रियंका चोपड़ा की आनेवाली फिल्में
वर्कफ्रंट पर, प्रियंका चोपड़ा अगली बार आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ ‘जी ली ज़रा’ में दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने पीटीआई से कहा, ‘मैंने अपने करियर में एक लंबा समय बिताया है जहां हम हमेशा आदमियों के लिए तैयार रहे हैं। हीरो तय करते हैं कि फिल्म कहां शूट की जानी है, किसे कास्ट किया जाना है और क्या हो रहा है। यह उबाऊ है। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां महिलाओं को अपने जीवन में एजेंसी रखने में सक्षम होना चाहिए।’