Priyanka Chopra Post: बेघर-बेसहारा बच्चों को देखकर प्रियंका चोपड़ा का पसीजा दिल, हालत देख छलक पड़े आंसू

125
Priyanka Chopra Post: बेघर-बेसहारा बच्चों को देखकर प्रियंका चोपड़ा का पसीजा दिल, हालत देख छलक पड़े आंसू


Priyanka Chopra Post: बेघर-बेसहारा बच्चों को देखकर प्रियंका चोपड़ा का पसीजा दिल, हालत देख छलक पड़े आंसू

Priyanka Chopra Emotional Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन खबरों में बनी रहती हैं. अपने हॉट अंदाज के लिए मशहूर प्रियंका आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है कि लोगों की आंखें नम हो गई हैं. जी हां, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बेसहारा बच्चों से मिलीं और उनसे मिलने के बाद एक्ट्रेस खुश तो हुई लेकिन साथ ही में उनकी आंखें भी नम हो गई. प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है

प्रियंका ने की बच्चों से मुलाकात

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी चालू है. इस युद्ध के चलते दोनों देशों के कई लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है. रूस (Russia) से हर मामले में कमजोर देश यूक्रेन (Ukraine) भले ही युद्ध में झुकने वाला नहीं है, लेकिन उसके नागरिक पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूक्रेन के कुछ रिफ्यूजी से मुलाकात की और उनकी स्थिति देखकर एक्ट्रेस भावुक हो गईं. हाल ही में प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो पोलैंड में यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं. 

 

 

यूनिसेफ की एंबेसडर हैं प्रियंका

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं. रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भागने के लिए मजबूर यूक्रेनी शरणार्थियों को पोलैंड में जगह दी गई है. जहां यूनिसेफ की तरफ से प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेनी बच्चों के साथ बातचीत की. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने महिलाओं और बच्चों के साथ समय बिताया और सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे बड़े मानव विस्थापन संकट की जानकारी शेयर की. प्रियंका यूक्रेन के छोटे बच्चों के साथ खेलती नजर आ रही हैं, साथ ही ड्राइंग और पेंटिंग भी करती है. 

प्रियंका हुईं इमोशनल

बच्चों ने भी प्रियंका चोपड़ा को रिटर्न गिफ्ट में बच्चों ने हाथ से बनी गुड़िया भी गिफ्ट की. प्रियंका ने महिलाओं  से बात की और एक महिला को अपने परिवार के सदस्य के बारे में बात करते हुए सुनकर भावुक हो गईं. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘युद्ध के अदृश्य घाव वे हैं जिन्हें हम आमतौर पर समाचारों में नहीं देखते. फिर भी, वे आज मेरे लिए इतने स्पष्ट थे कि वारसॉ में मेरे यूनिसेफ ​​मिशन के पहले दिन की शुरुआत हुई. यूक्रेन के दो तिहाई बच्चे विस्थापित हो गए हैं. यह बड़ी संख्या एक युद्ध की विनाशकारी वास्तविकता है जहां सीमा पार करने वाले 90% लोग महिलाएं और बच्चे हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर





Source link