प्रियंका गांधी ने कहा, वोट आपका हथियार है, आपको मज़बूत बनाएगा

165

प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर क़रारा प्रहार करते हुए कहा कि देश में चारों ओर नफ़रत का माहौल बनाया जा रहा है और इसे देखकर दुख होता है। आगे प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहती हूं कि इससे बढ़कर कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरुक नागरिक बनें और आपकी जागरुकता एक हथियार है। आपका वोट एक हथियार है।

Political parties -

मोदी के गढ़ गुजरात में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आपका वोट एक ऐसा हथियार है जो आपको मज़बूत बनाएगा। आपको गहराई से सोचना होगा कि चुनावी मुद्दे क्या होने चाहिए ? प्रियंका ने ज़ोर देते हुए कहा कि बेरोज़गार नौजवानों, महिला सुरक्षा, और किसानों के उत्थान के चुनावी मुद्दे होने चाहिए ना कि फ़िज़ूल के मुद्दे उठने चाहिए।

Congress 12 -

गुजरात में कांग्रेस की CWC की बैठक के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश प्रेम और सद्भाव की बुनियाद पर बना है, लेकिन आज जो कुछ भी घटित हो रहा है उससे दुख होता है। इस देश की फ़ितरत है कि नफ़रत की हवाएं प्रेम व करूणा में तब्दील होंगी।