बजट फोन Redmi 7A की कीमत का हुआ खुलासा, भारत में ये होगी कीमत !

404
Redmi 7A

दरअसल, Xiaomi कंपनी की ‘sub-brand Redmi’ Redmi की सीरीज़ का एक और फोन भारत में लॉन्च कर सकती है। Xiaomi की sub-brand Redmi का कहना था कि Redmi K20 और Redmi K20 के लॉन्च के दौरान ही Redmi 7A की भी डीटेल्स दे दी जाएंगी। वहीँ, अब इस फ़ोन की क़ीमत का खुलासा हो चुका है। बता दें कि हाल ही कंपनी नेRedmi 7A की घोषणा, मगर इसकी क़ीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी थी।

कंपनी के मुताबिक Redmi 7A की पहली से 6 जून को चीन में होगी, मगर अभी तक कंपनी की तरफ़ से ये जानकारी आधिकारिक तौर नहीं दी गई है कि Xiaomi Redmi 7A को भारत में कब लॉन्च करेगा। Redmi 7A को दो कलर वैरिएंट्स में लाया गया है जिनमें मैट ब्लैक और ब्लू कलर शामिल हैं।

ये है REDMI 7A की क़ीमत और उपलब्धता

Xiaomi के मुताबिक़, चीन में Redmi 7A की शुरुआती क़ीमत 549 चीनी युआन यानी लगभग 5,500 रुपये है जिसमें यूज़र्स को बेस वैरिएंट 2 जीबी+16 जीबी मिलता है। इसके साथ ही इसका 2 जीबी+32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 599 चीनी युआन यानी लगभग 6,000 रुपये में मिलता है। चीन में Redmi 7A की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। साथ ही इसकी पहली सेल 6 जून को होगी।

ये हैं REDMI 7A के स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें  ड्यूल नैनो सिम में 5.45 इंच की एचडी (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी  दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है। यह डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। ऑप्टिक्स में इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें : TikTok कंपनी लाने वाली है स्मार्टफोन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी