Presidenst Droupadi Murmu | राष्ट्रपति मुर्मू ने की अंगदान करने के लिए जागरुगता फैलाने की अपील | Navabharat (नवभारत) h3>
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने बुधवार को कहा कि लोगों को अंगदान (Organ Donation) के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरुकता (Awareness) अभियान चलाने की आवश्यकता है क्योंकि अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में यकृत, गुर्दे और अन्य अंग प्रतिरोपण नहीं हो पाता।
पर्याप्त संख्या में organs के उपलब्ध न होने के कारण बहुत से मरीज liver या kidney transplant अथवा किसी अन्य transplant से वंचित रह जाते हैं। हमारे देश में organ donation यानी देह-दान के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े से बड़े पैमाने पर अधिक से अधिक जागरूकता अभियानों…
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 27, 2023
अपनी देखभाल करके ही आप दूसरों की देखभाल करने में सक्षम बने रहेंगे। यह जरूरी है कि सभी चुनौतियों के बावजूद आप सब शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ और सजग बने रहें। pic.twitter.com/UFLacglIL9
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 27, 2023
President Droupadi Murmu graced 9th convocation of the Institute of Liver and Biliary Sciences (ILBS). The President said that ILBS is expected to make a significant contribution in the prevention of liver diseases.https://t.co/Pc9kQGYtd8 pic.twitter.com/pPl7Ix63PA
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 27, 2023
राष्ट्रपति ने यहां ‘इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बायलरी साइंसेज’ (आईएलबीएस) के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और कहा कि एहतियाती स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। मुर्मू ने कहा,‘‘ यह कहा जा सकता है कि यकृत शरीर का सुरक्षाकर्मी है। देश में यकृत से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उनके कारण होने वाली बीमारियां चिंता का बायस हैं।”
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि आईएलबीएस यकृत संबंधी बीमारियों को रोकने में अहम योगदान दे सकता है। अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में यकृत,गुर्दे और अन्य अंगों का प्रतिरोपण नहीं हो पाता।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से समय-समय पर अंगदान से जुड़ी अनैतिक प्रथाएं भी सामने आती रहती हैं। इन समस्याओं का समाधान करना एक जागरुक समाज की जिम्मेदारी है। अंगदान के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे देश में बड़े पैमाने पर अधिक से अधिक जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।” राष्ट्रपति ने चिकित्सकों से कहा कि वे अपना भी ख्याल रखें।
(एजेंसी)