शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: नशे में हुए झगड़े का खूनी अंजाम, पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शराब के नशे में हुए एक घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां फतनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। समाचार एजेंसी IANS…

प्रतापगढ़: नशे में हुए झगड़े का खूनी अंजाम, पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शराब के नशे में हुए एक घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां फतनपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या की सूचना दी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन

यह घटना फतनपुर थाना इलाके के पटहटिया कला गांव की है। शुक्रवार देर रात अजय यादव का अपनी पत्नी मंजू यादव से शराब पीने की आदत को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच इस बात पर अक्सर कहासुनी होती थी, लेकिन उस रात विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने गुस्से में मंजू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

शनिवार सुबह करीब 4 बजे, अजय यादव ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ और मुआयने के बाद ही पुलिस को अजय पर शक हो गया।

एएसपी आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतका का पति अजय यादव शराब पीने का आदी था। उसी को लेकर बीती रात उन दोनों में कहा-सुनी हुई, इसके बाद अजय द्वारा मंजू यादव की हत्या कर दी गई।"

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपी पति अजय यादव को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एएसपी के अनुसार, "इस प्रकरण से संबंधित अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है, जिसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।" पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →