Pomegranate Benefits: अनार से दूर रहें कई गंभीर बीमारियां, जानिए इसके अन्य फायदे | Pomegranate A cure for diabetes, heart disease and inflammation | News 4 Social

9
Pomegranate Benefits: अनार से दूर रहें कई गंभीर बीमारियां, जानिए इसके अन्य फायदे | Pomegranate A cure for diabetes, heart disease and inflammation | News 4 Social

Pomegranate Benefits: अनार से दूर रहें कई गंभीर बीमारियां, जानिए इसके अन्य फायदे | Pomegranate A cure for diabetes, heart disease and inflammation | News 4 Social

जयपुरPublished: Dec 12, 2023 05:26:33 pm

Pomegranate Benefits : अनार का सेवन करने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। जब हम बीमार होते हैं, तो हमें सबसे पहले अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार हमारी बीमारियों को नहीं दूर करता ही है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन या जूस पीने से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचने और उनसे लड़ने की ताकत मिलती है। चलिए, जानते हैं अनार के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

pomegranate.jpg

Pomegranate A cure for diabetes, heart disease and inflammation

अनार खाने के फायदे
1. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, क्योंकि इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पूरे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के तनाव को कम करता है और उसे डैमेज होने से बचाता है।

2. हार्ट की बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद
हार्ट की बीमारियों को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्त धमनियों को साफ कर खून के बहाव को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए खून हमारे हार्ट से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और हार्ट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। इससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद मिलती है।

3. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
खून की कमी को पूरा करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

4. डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में पाए जाते वाले तत्त्व की वजह से डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनार का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। अनार इंसुलिन बनने की गति को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News