PM Kisan App को कैसे करें इंस्टॉल, जानिए नए रजिस्ट्रेशन से स्टेटस तक, क्या क्या कर सकते हैं किसान

90

PM Kisan App को कैसे करें इंस्टॉल, जानिए नए रजिस्ट्रेशन से स्टेटस तक, क्या क्या कर सकते हैं किसान

PM Kisan App: आधार कार्ड डिटेल्स सुधारना, नया रजिस्ट्रेशन करना व अन्य सुविधाओं का कैसे उठा सकते हैं फायदा जानिए इस खबर में PMKISAN GoI एप के बारे में सारी डिटेल्स।

नाई दिल्ली। देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ इसकी वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी ले सकते हैं। डिजिटल इंडिया के चलते हर चीज को सरल और डिजिटल बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एप के लिए, आप अपने स्मार्टफोन पर “PMKISAN GoI” ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर चंद अंगुलियों के क्लिक्स पर ढेर सारी सुविधाएं पा सकते हैं। इसके अलावा नए किसान के रजिस्ट्रेशन से लेकर लाभ पाने वाले आवेदनकर्ता का स्टेटस तक इसके जरिए पता किया जा सकता है। समझिए PMKISAN GoI ऐप के बारे में:

आपको इस बात का खयाल रखना होगा की आप कोई फर्जी एप न इंस्टॉल कर लें, चुकी आजकल ऐप स्टोर पर ढेरों फर्जी ऐप्लिकेशंस की भरमार है। ऐसे में कई यूजर्स असली पीएम किसान ऐप को खोजने में परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको वह ऐप इंस्टॉल करना है, जिसका नाम पीएम किसान गीओआई हो। इसका लोगो हरे रंग का होगा, जिसमें किसान का एक फोटो और पीएम किसान लिखा होगा।

इन स्टेप्स को फॉलो करें:
-आपको सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा।
-इंस्टॉल करने के बाद अपनी भाषा चुनकर इसका सेटअप कर लें।
-फिर इसका होम पेज खुलकर आएगा।
-वहां आपको कुछ विकल्प मिलेंगे, जिन्हें चुनकर आप अपने काम को सरल बना सकते हैं।

क्या क्या किया जा सकता है इस एप के जरिए:
PMKISAN GoI एप के जरिए आप लाभार्थी का स्टेटस पता कर सकते हैं, योजना में अपडेट किए हुए आधार डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं, खुद से किए गए रजिस्ट्रेशन का स्टेटस जान सकते हैं, नए किसान का पंजीकरण किया जा सकता है और स्कीम के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा पीएम किसान हेल्पलाइन और स्टेट नोडल ऑफिसर का संपर्क सूत्र भी यहां मिल जाता है।

6 हजार की प्रति वर्ष सहायता दी जाती है:
बता दें कि पीएम किसान भारत सरकार से 100% वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। यह 1/12/2018 से अमल में है। इस योजना के तहत सभी किसान परिवारों को ₹ 6000/- प्रति वर्ष की आय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे हैं।

राज्य सरकार और केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासन उन किसान परिवारों की पहचान करेगा जो योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार समर्थन के पात्र हैं। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। योजना के लिए विभिन्न बहिष्करण श्रेणियां हैं।




























उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News