PM मोदी पर भद्दे कमेंट से भड़के गिरिराज, कहा- हताशा में कांग्रेस; I.N.D.I.A और नीतीश भी हमला किया

6
PM मोदी पर भद्दे कमेंट से भड़के गिरिराज, कहा- हताशा में कांग्रेस; I.N.D.I.A और नीतीश भी हमला किया

PM मोदी पर भद्दे कमेंट से भड़के गिरिराज, कहा- हताशा में कांग्रेस; I.N.D.I.A और नीतीश भी हमला किया

ऐप पर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर बयान से राजनीती गर्म हो गई है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय के लोकसफभा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान पर जोरदार जुबानी प्रहार किया।। उन्होंने  कहा कि यह कांग्रेस और उनके नेता के मानसिक दिवालियेपन को दिखाता है। यह ओछी राजनीति का हिस्सा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। दरअसल यही  उनका इतिहास रहा है। इसी  परंपरा को उदय भान आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि कोई प्रधानमंत्री और वहां के मुख्यमंत्री को सीधे गाली दी जा रही है तो यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी  फ्रस्ट्रेशन में है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इसलिए गाली दे रहे हैं क्‍योंकि हरियाणा के नूंह में जो घटना घटी उसके दोषियों पर सरकारी की ओर से कार्रवाई की जा रही है।  यह भी कहा कि जब मोनू मानेसर को पकड़ा गया था, तब तो किसी ने गाली नहीं दी गई और अब एक विशेष समुदाय के लोगों पर कार्रवाई हो रही है तो उनका कलेजा फट रहा है। लेकिन पीएम को गाली देना सूरज पर थूकने जैसा है जो लौटकर अपने ही मुंह पर गिरता है। विपक्ष घबराया हुआ है इसीलिए गाली गलौज की भाषा पर उतर गया है। यह देश का दुर्भाग्य है।

“ठग्गू का लड्डू”,  लालू-राबड़ी के इस खास MLC का टारगेट कौन? ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर भी हमला किया। कहा कि जब से विपक्षी गठबंधन बना है, तब से सनातन धर्म और हिन्दुओं को खत्‍म करने की साजिश चल रही है। इंडिया गठबंधन में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। दक्षिण भारत से इसकी शुरुआत की गई है। उदयनिधि स्‍टालिन तामिलनाडु में, बिहार में शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर तो उत्‍तर प्रदेश में मौर्या मोर्चा  संभाले हुए हैं। सब मिलकर हिंदुओं को समाप्‍त करने की साजिश कर रहे हैं। 

महिलाओं में ‘मोदी बंडी’ का क्रेज, भागलपुर की संस्था के प्रोजेक्ट पर बड़ी कंपनियां और कारोबारी तैयार

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के बेगूसराय में भी यही हो रहा है। वे बेगूसराय से सांसद हैं जहां शनिवार को एक मंदिर के शिवलिंग को तोड़ दिया गया। उसके बाद जिले में काफी हंगामा बवाल हुआ। केंद्रीय मंत्री ने इसे भी साजिश का नतीजा बताा। 

एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम बनने के लिए सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है। सबको सपना देखने का अधिकार है। लेकिन नीतीश जी का यह सपना पूरा नहीं होगा। 2024 के लिए भारतकी जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुकी है। उन्हें जब संयोजक तक नहीं बनाया गया तो हकीकत को समजा जा सकता है।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News