PM मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया: बोले- तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग पॉज बटन जैसा; 191 देशों में 1,300 जगह कार्यक्रम h3>
नई दिल्ली/विशाखापत्तनम31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।
मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति, तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। यह पॉज बटन जैसा।
पीएम के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी योग किया। इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हुए।
पीएम के संबोधन की 5 बड़ी बातें…
1. योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बना
पीएम मोदी ने कहा- आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलिंपियाड में भाग लेते हैं।
2. योग सभी का है, सभी के लिए है
पीएम ने कहा कि अभी नेवी के जहाज में भी योगा कार्यक्रम चल रहा है। चाहे ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां या समुंदर का विस्तार हो एक ही संदेश आता है कि योग सभी का है और सभी के लिए है।
3. योग उस ‘पॉज बटन’ जैसा जो हमें सांस लेने देता है
पीएम ने कहा कि साथियों दुर्भाग्य से दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। कई क्षेत्रों में यह स्थितियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय में योग हमें शांति का रास्ता दिखाता है।
योग उस ‘पॉज बटन’ की तरह है जिसकी इंसानियत को जरूरत है- ताकि हम रुक सकें, सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को पूर्ण महसूस कर सकें।
4. ‘मी टु वी’ का भाव भारत की आत्मा का साथ
पीएम ने कहा कि योग को सिर्फ पर्सनल प्रेक्टिस न बनाएं बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाएं। योग को लोकनीति का हिस्सा बनाएं।
जब जनता लक्ष्य को थाम लेती है तो उस लक्ष्य की प्राप्ति से हमें कोई रोक नहीं पाता। आपके प्रयास यहां इस आयोजन में नजर आ रहे हैं। ‘मी टु वी’ का भाव भारत की आत्मा का साथ है।
5. भारत में योग के प्रचार के लिए सांइस का साथ
पीएम ने कहा कि भारत विश्व में योग के प्रसार के लिए योग के साइंस को आधुनिक रिसर्च से विस्तृत कर रहा है। हम योग के क्षेत्र में प्रमाण आधारित थेरेपी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इस दिशा में दिल्ली AIIMS ने सराहनीय काम किया है।
आज ‘हील इन इंडिया’ का मंत्र भी दुनिया में काफी पॉपुलर हो रहा है। भारत बेस डेस्टिनेशन बन रहा है। योग की इसमें बड़ी भूमिका है। योग के लिए कॉमन प्रोटोकाल बनाया गया है।
आंध्र प्रदेश ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
आंध्रप्रदेश सरकार ने भी योग आंध्र अभियान शुरू किया है। इसका मकसद है राज्य में 10 लाख लोगों का रोजाना योग करने वाली कम्युनिटी बनाना है।
योग दिवस के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
03:11 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
बाबा रामदेव बोले- योग हमारे DNA में है, रोजाना योग करें
03:10 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में योग किया
03:09 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
जापान में भारतीय दूतावास में योग दिवस मनाया
03:07 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में लोगों ने चिनाब रेल ब्रिज के नीचे योग किया
03:05 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया
03:02 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में योग किया
02:45 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में योग किया
02:42 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरीदाबाद में योग किया
02:41 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया
02:39 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने जयुपर में योग किया
02:39 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में योग किया
02:18 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
विशाखापत्तनम के तट पर नेवी अधिकारियों ने जहाज पर योग किया
02:12 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में योग किया
02:11 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
असम CM हिमंत बिस्व सरमा ने योग किया
01:56 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- योग प्रकृति से जुड़ाव का अहसास कराता है
इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’। यह थीम एक गहरी सच्चाई को दर्शाती है: धरती पर मौजूद हर चीज का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
मनुष्य की भलाई उस मिट्टी की सेहत पर निर्भर है जिसमें हमारा भोजन उगता है, उन नदियों पर निर्भर है जो हमें पानी देती हैं, उन जानवरों पर जो हमारे इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, और उन पेड़ों-पौधों पर जो हमें पोषण देते हैं।
योग हमें इस आपसी जुड़ाव का एहसास कराता है, हमें दुनिया से एकात्मता की ओर ले जाता है और सिखाता है कि हम अकेले अस्तित्व में नहीं हैं, हम प्रकृति का हिस्सा हैं।
01:50 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में भाग लिया
01:40 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- योग को जन आंदोलन बनाने की जरूरत
पीएम ने कहा कि आज मैं योग दिवस पर ओबेसिटी की तरफ सभी का ध्यान दिलाना चाहूंगा। बढ़ती ओबेसिटी दुनिया के लिए चैलेंज है। मैंने मन की बात में भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। मैंने अपने खानपान में 10 फीसदी ऑयल कम करने का प्रस्ताव रखा था।
आइए हम योग को एक जन आंदोलन बनाएं। जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करें और जीवन में संतुलन पाएं। जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने।
01:39 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
‘हील इन इंडिया’ का मंत्र दुनियाभर में पॉपुलर हो रहा
पीएम ने कहा कि भारत विश्व में योग के प्रसार के लिए योग के साइंस को आधुनिक रिसर्च से विस्तृत कर रहा है। हम योग के क्षेत्र में प्रमाण आधारित थेरेपी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इस दिशा में दिल्ली AIIMS ने सराहनीय काम किया है।
AIIMS के शोध में यह सामने आया है कि कार्डिएक और न्यूरोलॉजिकल संबंधी बीमारियों के इलाज में योग की अहम भूमिका है। इसके साथ ही, महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में भी योग का महत्वपूर्ण योगदान पाया गया है।
आज ‘हील इन इंडिया’ का मंत्र भी दुनिया में काफी पॉपुलर हो रहा है। भारत बेस डेस्टिनेशन बन रहा है। योग की इसमें बड़ी भूमिका है। योग के लिए कॉमन प्रोटोकाल बनाया गया है।
साढ़े लाख ट्रेंड वॉलेंटियर 130 संस्थानों में एक होलिस्टिक ईको सिस्टम तैयार कर रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को भारत के इस वेलनेस ईको सिस्टम का फायदा मिले इसके लिए ई-आयुष वीजा दिए जा रहे हैं।
01:33 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- योग एक ‘पॉज बटन’ जैसा, जिसकी दुनिया को जरूरत
पीएम ने कहा कि साथियों दुर्भाग्य से दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। कई क्षेत्रों में यह स्थितियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय में योग हमें शांति का रास्ता दिखाता है।
योग उस ‘पॉज बटन’ की तरह है जिसकी इंसानियत को जरूरत है- ताकि हम रुक सकें, सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को पूर्ण महसूस कर सकें।
मैं विश्व समुदाय से आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक आग्रह करूंगा कि जहां योग सिर्फ पर्सनल प्रेक्टिस न रहे बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बने। योग को लोकनीति का हिस्सा बनाएं।
जब जनता लक्ष्य को थाम लेती है तो उस लक्ष्य की प्राप्ति से हमें कोई रोक नहीं पाता। आपके प्रयास यहां इस आयोजन में नजर आ रहे हैं। साथियों मी टु वी का भाव भारत की आत्मा का साथ है।
जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है तभी पूरी मानवता का हित होता है। भारत की संस्कृति हमें सर्वे भवंतु सुखन: रही है।
01:30 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में योग किया
01:27 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- ओपेरा हाउस से लेकर एवरेस्ट तक योग किया जा रहा
अभी नेवी के जहाज में भी योगा कार्यक्रम चल रहा है। चाहे ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां या समुंदर का विस्तार हो एक ही संदेश आता है कि योग सभी का है और सभी के लिए है।
विशाखापट्टनम के लोगों ने इतना अच्छा आयोजन किया है कि सीएम चंद्रबाबू और पवन कल्याण गारू को बधाई देता हूं।
01:26 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- योग का अर्थ है जोड़ना, इसने दुनिया को जोड़ा
पीएम मोदी ने कहा- देश और दुनिया के सभी लोगों को इंटरनेशनल योग डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व 21 जून को एकसाथ योग कर रहा है। योग का सीधा सादा अर्थ होता है जुड़ना और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व का जोड़ा है।
आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलिंपियाड में भाग लेते हैं।
01:21 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
नायडू बोले- 22,122 आदिवासी बच्चों ने सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया
01:20 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में योग किया
01:13 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने PM का स्वागत किया
01:08 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में CM योगी ने योग किया
01:07 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
CM योगी बोले- योग से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है
गोरखपुर में योग दिवस पर सीएम योगी ने कहा, “शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना इच्छाओं की पूर्ति की पहली शर्त है। योग से आध्यात्मिक विकास भी संभव है।” उन्होंने योग को ऋषि परंपरा बताया, जिसे वेद-पुराणों ने जीवित रखा है।
01:06 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ
उधमपुर में योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत आतंकवाद के खिलाफ हर कदम के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, “योग का मतलब है समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और आत्मा से जोड़ना। यही असली योग है।”
01:05 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजनाथ सिंह बोले- असाधारण हालात में भी संयम देता है योग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग से मिलने वाली आंतरिक शक्ति के कारण हमारी सेनाओं ने सिर्फ आतंक के अड्डों को निशाना बनाया और संयम दिखाया।
उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक और नैतिक बल का स्रोत बताते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।
01:03 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- योग आत्मचेतना का माध्यम है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “हम 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है।”
उन्होंने कहा कि योग ने न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और चेतना को भी बेहतर किया है। “योग केवल पीटी (फिजिकल ट्रेनिंग) या शारीरिक व्यायाम नहीं है, यह एक मानसिक अभ्यास है। यह आत्मचेतना का माध्यम है,” नड्डा ने कहा।
12:57 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
बिहार डिप्टी सीएम बोले- योग मानवता का मंत्र
पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “योग मानवता और कल्याण का बड़ा मंत्र है। यह मन और हृदय को प्रसन्न रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। योग भारत की ओर से विश्व को दिया गया उपहार है।”
12:56 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने वैश्विक राजनयिकों के साथ योग किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।
12:52 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
टाइम्स स्क्वायर पर अनुपम खेर ने योग को बताया जीवन मंत्र
अनुपम खेर ने बताया कि उनके दादा योग शिक्षक थे, जिससे उन्हें बचपन से ही योग का अनुभव है। उन्होंने कहा, “योग सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। “
12:50 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क में अनुपम खेर ने टाइम्स स्क्वायर पर किया योग
12:49 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में सेना उपप्रमुख ने योग दिवस पर किया योग
दिल्ली छावनी स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में सेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सैन्यकर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
12:20 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में रामदेव ने CM सैनी के साथ योग किया
कुरुक्षेत्र में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय और अन्य लोगों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
12:05 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी और राज्यपाल दत्तात्रेय ने किया योग
कुरुक्षेत्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय और अन्य प्रतिभागियों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योग किया।
12:04 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
ITBP ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ITBP के जवानों ने लेह स्थित 24 बटालियन के बॉर्डर आउटपोस्ट धन सिंह थापा और चार्त्से पर, पैंगोंग झील के किनारे 14,100–14,200 फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास किया।
12:03 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी योग किया
योग दिवस की पूर्व संध्या पर इंडियन कोस्ट गार्ड (ईस्ट रीजन) ने समुद्र और धरती पर योग का शानदार प्रदर्शन किया।वहीं, विशाखापट्टनम (ICG DHQ-6) में 200 से ज्यादा परिवारों ने योग किया।
12:00 AM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
12 वर्षीय रुत्वी ने किया योग प्रदर्शन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 12 साल की रुत्वी एएम ने हसन में योगासन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई।
11:59 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
10 सिग्नेचर इवेंट्स से बना राष्ट्रीय उत्सव
आयुष मंत्रालय ने इस साल 10 प्रमुख ‘सिग्नेचर इवेंट्स’ लॉन्च किए हैं, जिनमें योग संगम, हरित योग, योगा बंधन, योगा अनप्लग्ड, योगा महाकुंभ, और संगयोग जैसे पहल शामिल हैं। इनका मकसद समाज के हर वर्ग तक योग को पहुंचाना है।
11:58 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली में भी भव्य आयोजन, लाल किला बनेगा केंद्र
राजधानी दिल्ली में भी 109 स्थानों पर योग कार्यक्रम होंगे, जिनमें ऐतिहासिक लाल किला मुख्य केंद्र रहेगा। यह आयोजन ब्रह्मा कुमारीज, आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई योग संस्थान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से होगा।
11:58 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
आदिवासी बच्चों का अनोखा सूर्य नमस्कार प्रदर्शन
योग दिवस से पहले विशाखापट्टनम स्थित आंध्र यूनिवर्सिटी में 25,000 आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार कर प्रोग्राम में शामिल हुए।
11:52 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
आंध्र प्रदेश सरकार इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार 50 लाख से अधिक पंजीकृत प्रतिभागियों को योग प्रमाणपत्र भी वितरित करेगी। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
11:52 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
योग संगम के तहत लाखों लोगों की भागीदारी
पीएम मोदी विशाखापट्टनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास करेंगे। यह कार्यक्रम देशभर के 1 लाख से अधिक स्थानों पर आयोजित होने वाले ‘योग संगम’ से जुड़ा होगा। इस सामूहिक प्रयास में 2 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।
11:50 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने भी योग पर संदेश दिया
भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने लंदन में योग दिवस मनाते हुए कहा कि योग न केवल व्यायाम बल्कि शरीर को वैज्ञानिक रूप से ठीक करने का तरीका है।
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने भी संदेश भेजते हुए कहा कि इस साल की थीम ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ दुनिया को एकजुट होने की याद दिलाती है।
11:48 PM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
लंदन में लोगों ने योग किया
लंदन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने ‘द स्ट्रैंड’ पर योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इसमें भारतीय समुदाय, योग प्रेमियों और भारत समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
10:28 AM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
वॉशिंगटन के भारतीय दूतावास में योग सत्र हुआ
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को भारतीय दूतावास ने योग सत्र का आयोजन किया गया।
10:27 AM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल ने योग किया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में 24 घंटे के काउंटडाउन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने योग किया।
10:23 AM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में NCC कैडेट्स ने योगाभ्यास किया
गुजरात के अहमदाबाद में नेशनल कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स ने शुक्रवार को योगाभ्यास किया।
10:19 AM20 जून 2025
- कॉपी लिंक
उधमपुर में ट्रेनी डॉग ने योग किया
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को एनडीआरएफ कैंपस में योग सत्र हुआ। इस दौरान एक ट्रेनी डॉग आकर्षण का केंद्र बना। दो साल की ट्रेनिंग के बाद वह नियमित योग करता है।