गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: एक ही वोटर आईडी नंबर पर बदले गए 13,150 नाम? कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि पीलीभीत की विधानसभा सीट संख्या…

पीलीभीत: एक ही वोटर आईडी नंबर पर बदले गए 13,150 नाम? कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि पीलीभीत की विधानसभा सीट संख्या 127 में 13,150 मतदाताओं के नाम बदल दिए गए, जबकि उनके वोटर आईडी (एपिक) नंबर वही रखे गए हैं। कांग्रेस ने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि यह सब तब हुआ जब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी थी और उसमें किसी भी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने कहा, "13,150 लोगों का एपिक नंबर वही रखा गया, लेकिन नाम बदल दिया गया। इनके साथ खिलवाड़ किसने किया?" उन्होंने सवाल किया कि सॉफ्टवेयर पर चुनाव आयोग का एकछत्र राज है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल

इस मुद्दे पर यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने चिंता जताते हुए कहा कि यह सिर्फ आरोप नहीं, बल्कि सबूतों पर आधारित तथ्य है। उन्होंने कहा, "कोई व्यक्ति सोचेगा कि अंतिम सूची में उसका नाम और ईपीआईसी नंबर है, तो सब ठीक है। लेकिन जब वह वोट डालने जाएगा, तो उसे पता चलेगा कि उसका नाम गायब है।" उन्होंने पूछा कि अगर एक ही विधानसभा क्षेत्र में इतने लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है, तो चुनाव को निष्पक्ष कैसे माना जा सकता है?

विपक्षी दलों ने उठाए गंभीर मुद्दे

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे लोकतंत्र के लिए एक गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा, "हमने तथ्य दिए हैं। 13 हजार से ज्यादा लोगों का एपिक नंबर वही है, लेकिन उनका और उनके पिता का नाम बदल दिया गया।" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट की हिफाजत खुद करें।

वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने भी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "भाजपा की जहां-जहां सरकारें हैं, वहां वोट चोरी हुई है। लखनऊ हो या बनारस, भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीती है।" उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अखिलेश यादव का जनाधार बढ़ रहा है और भाजपा सरकार की विदाई तय है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →