कश्मीर पाकिस्तान को नहीं मिलना चाहिए: शाहिद अफरीदी

207

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है की पाकिस्तान को कश्मीर की जरुरत नहीं है। पाकिस्तान से खुद के राज्य नहीं संभाले जा रहे है, पाकिस्तान कश्मीर को क्या संभालेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है की कश्मीर भारत को भी नहीं मिलना चाहिए कश्मीर को एक अलग़ देश के रुप में बनना चाहिए।

pakistan doesnt need kashmir it can’t even handle its 4 provinces shahid afridi 2 news4social -

पहले भी विवादित बयान दे चुके है शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी जितने अपने खेल के कारण सुर्खियों में नहीं रहते है उससे ज्यादा वह अपने विवादित बयानों से विवाद में रहते है। 2016 में जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत में टी-20 विश्व कप खेलने के लिए आई थी तो उन्होंने कहा की उन्हें भारत में पाकिस्तान से ज्यादा प्यार और समान मिलता है। इससे पहले भी वह कश्मीर के ऊपर भी कई बारी विवादित बयान दे चुके है।

pakistan doesnt need kashmir it can’t even handle its 4 provinces shahid afridi 1 news4social -

शाहिद अफरीदी को ट्वीटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है

शाहिद अफरीदी के बयान के बाद उन्हें ट्वीटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान के लोग कश्मीर पर दिए गए उनके बयान के लिए उनका लगातार विरोध कर रहे है। ट्वीटर पर कुछ लोग कह रहे है की शाहिद अफरीदी नें ठीक कहा है की पाकिस्तान को कश्मीर की जरुरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान से खुद के चार सूबे नहीं संभाले जा रहे है वह कश्मीर को क्या संभालेगा। वहीं कुछ लोगों नें कहा है की लोगों को शाहिद अफरीदी का विरोध करना चाहिए