OnePlus TV 40Y1 की भारत में 24 मई को होगी एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आए खास स्पेसिफिकेशन
वनप्लस भारत में अपना नया ऐंड्रॉयड टीवी OnePlus TV 40Y1 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने एक ट्वीट करके बताया कि वह इस टीवी को 24 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि टीवी की सेल भी इसी दिन शुरू हो जाएगी। टीवी को कंपनी अपनी ऑफिशल वेबसाइट OnePlus.in पर उपलब्ध कराएगी। यह टीवी कंपनी के मौजूदा वनप्लस टीवी 32Y1 और 43Y1 के बीच लॉन्च होने वाला है।
कीमत की बात करें तो 32Y1 भारत में 15,999 रुपये और 43Y1 26,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ आता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 24 मई को लॉन्च होने वाले वनप्लस 40Y1 टीवी की कीमत 15,999 रुपये से लेकर 26,999 रुपये के बीच हो सकती है।
It won’t be fair to #InternationalTeaDay if we didn’t spill some ☕ today! #TheSmarterTV pic.twitter.com/pFeG6vFWu1
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 21, 2021
वनप्लस टीवी 40Y1 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
लॉन्च से पहले कंपनी इस टीवी के खास स्पेसिफिकेशन और फीचर को अपनी वेबसाइट पर टीज कर रही है। टीजर के मुताबिक इस टीवी में 1920×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 40 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले खास गामा इंजन पिक्चर इहैन्सर के साथ आता है। टीवी बेजललेस डिजाइन और वनप्लस कनेक्ट जैसे फीचर से लैस है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno5 A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले से है लैस
वनप्लस टीवी 40Y1 ऐंड्रॉयड टीवी 9 पर बेस्ड OxygenPlay ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इसमें 64-बिट का चिपसेट ऑफर करने वाली है। चिपसेट का नाम क्या है इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
टीवी में कंपनी इनबिल्ट क्रोमकास्ट, एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ गूगल प्ले स्टोर का भी ऐक्सेस दे रही है। एंटरटेनमेंट के लिए टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो और यूट्यूब प्री-इंस्टॉल्ड हैं। वनप्लस के इस नए टीवी में इंटीग्रेटेड कॉन्टेंट कैलेंडर भी दिया गया है, जो यूजर को उनके फेवरिट शो और मूवी का रिमाइंडर देता है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ 20 वॉट के दो स्पीकर ऑफर करने वाली है।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के सर्वर पर साइबर अटैक: यात्रियों के पासपोर्ट से क्रेडिट कार्ड तक का डेटा लीक
कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में वाई-फाई 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ वर्जन 5 दिया गया है। इसके अलावा टीवी में इनपुट और आउटपुट के लिए एक इथरनेट पोर्ट, आरएफ कनेक्शन इनपुट, दो HDMI पोर्ट, एक ऑडियो-विडियो इन, एक डिजिटल आउटपुट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.
















