सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पद्मावत से जुड़ा एक और विवाद, ट्विंकल ने जताई आपत्ति

कई महीनों से विवादों में घिरी दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत को रिलीज़ होने की अनुमति मिल गयी है.

पद्मावत से जुड़ा एक और विवाद, ट्विंकल ने जताई आपत्ति
कई महीनों से विवादों में घिरी दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत को रिलीज़ होने की अनुमति मिल गयी है. फिल्म की टीम ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज़ होगी. खबर है कि ठीक इसी दिन अक्षय कुमार की पैडमैन भी रिलीज़ हो रही है. दोनों बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने से इनके बिजनेस पर भी पद्मावत से जुड़ा एक और विवाद, ट्विंकल ने जताई आपत्तिकाफ़ी बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा. फिल्म पैडमैन की प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने इस क्लैश को दोनों ही फिल्मों के लिए नुकसानदेह बताया है. इस अभिनेत्री के अनुसार दोनों फिल्मों को एक ही दिन पर रिलीज़ नहीं होना चाहिये था. त्विन्कल ने कहा कि भंसाली की फिल्म पैडमैन से एक हफ्ते पहले या एक हफ्ते बाद रिलीज़ होती तो अच्छा होता. बढ़ा दी गई है अय्यारी की रिलीज डेट ट्विंकल खन्ना पैडमैन की प्रोड्यूसर हैं तो उन्हें अपनी फिल्म के कंटेंट पर पूरा भरोसा है. इसीलिए वो फिल्म की रिलीज डेट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती. वो पैडमैन की 25 जनवरी की रिलीज से खुश हैं. अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन सामाजिक मुद्दे पर आधारित है. फिल्म के निर्माता पहले से निर्धारित डेट पर ही फिल्म रिलीज करने को तैयार हैं. ये क्लैश देखते हुये पद्मावत के ठीक एक दिन बाद रिलीज होने वाली फिल्म अय्यारी की डेट्स आगे बढ़ा दी गई है. नीरज पांडे की ये फिल्म अब 9 फरवरी को रिलीज़ होगी. कैसे होगी फिल्म रिलीज ख़बरों से पता चला है कि पद्मावत को भारत और दुनियाभर में 2D, 3D और Imax 3D में रिलीज किया जाएगा. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म ट्रेडमार्क स्टाइल में बनाई गई है. पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए पार्टनरशिप की गयी है .
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →