बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

फिजिक्स में जीरो अंक पाकर बन गयीं फिजिक्स की ही टीचर

https://youtu.be/ny1GKP8vdto कभी आपने अपने टीचर्स से उनके मार्क्स पूछे है l अगर नहीं तो इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद ज़रूर पूछेंगे lआपने कभी सुना है की कोई एक विषय…

फिजिक्स में जीरो अंक पाकर बन गयीं फिजिक्स की ही टीचर
वीडियो

कभी आपने अपने टीचर्स से उनके मार्क्स पूछे है l अगर नहीं तो इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद ज़रूर पूछेंगे l
आपने कभी सुना है की कोई एक विषय में जीरो अंक पाकर उसी विषय का टीचर बन जाता है l यह बात हज़म करने वाली नही है l लेकिन यह सच है , जी हाँ आपको बता दें कि राजस्थान में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है l दरअसल सोशल मीडिया पर जीरो अंक लाकर फिजिक्स का टीचर बनने की खबर खूब शेयर की जा रही है l आपको बता दें कि राजस्थान में सविता मीणा नाम की एक लड़की फिजिक्स में तीन सौ में से 0.68 नंबर, यानि एक से भी कम नंबर लाकर लेक्चरार बन गयी l यही नहीं, इन खबरों के मुताबिक, सविता सिर्फ फिजिक्स में ही शून्य नंबर नहीं लायी थी, बल्कि जनरल स्टडीज में भी उसे कुल सोलह नंबर आए थेl

विज्ञापन

 

Physics teacher in rajasthan 1

जीरो नंबर लाकर भी बन गयी टीचर
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सविता का परिणाम पत्र दिखाया जा रहा है l वेबसाइट के अनुसार सविता के फिजिक्स में 0.68 अंक मिले है , और साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि मेरिट के आधार पर उसका चुनाव हो गया हैl वजह पता करने पर बताया गया कि ,"कमीशन का काम परीक्षा का आयोजन करना और परीक्षा लेना और जितने अंक आए उसके आधार पर परिणाम बनाकर सरकार को भेजना हैl जहां पर मिनिमम अंक डिफाइन नहीं है, नियम के अंदर इस तरह का उल्लेख नहीं है, तो कमीशन जिस तरह का परिणाम है वैसा परिणाम संबंधित विभाग को भेज देता हैl

marksheet

 

आपको बता दें कि सविता ने अनूसूचित जनजाति कोटे के तहत भर्ती परीक्षा दी थीl इस कोटे के तहत फिजिक्स के शिक्षक के लिए परीक्षा देने वाली सविता अकेली थीl जिसके करण राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक फेल होने का कोई सवाल ही नहीं था, इसलिए सविता सचमुच फिजिक्स की शिक्षक के लिए चुन ली गईl
ऐसे मामले वाकई देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते है l शिक्षा किसी भी देश के सृजन का एक आधार होती है l कब तक भारत में यूँ बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा ?

SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →