गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

NPCC में इंजीनियर, असिस्टेंट समेत 52 पदों पर नौकरी का मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

अगर आप इंजीनियरिंग, लॉ, आईटी या फाइनेंस के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NPCC) में आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। समाचार एजेंसी…

NPCC में इंजीनियर, असिस्टेंट समेत 52 पदों पर नौकरी का मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
(फोटो: IANS)

अगर आप इंजीनियरिंग, लॉ, आईटी या फाइनेंस के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (NPCC) में आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, एनपीसीसी ने साइट इंजीनियर समेत कुल 52 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती एक साल के शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसे प्रोजेक्ट की ज़रूरत और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे से NPCC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

एनपीसीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 52 रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • साइट इंजीनियर (सिविल): 35 पद
  • साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद
  • सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस): 4 पद
  • सीनियर एसोसिएट (एचआर): 1 पद
  • सीनियर एसोसिएट (लॉ): 1 पद
  • सीनियर एसोसिएट (आईटी): 2 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 2 पद
  • असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट): 1 पद
  • असिस्टेंट (ऑफिस सपोर्ट)-फाइनेंस: 1 पद

पात्रता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जिसमें इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ग्रेजुएशन, एलएलबी, एमबीए, एमसीए और सामान्य ग्रेजुएशन (नियमित कोर्स) शामिल है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। चयनित होने पर उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 25,000 से 33,750 रुपये वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →