नितीश कुमार ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा किया दावा !

659

भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले कोई नहीं है। वह फिर जीतेंगे। नितीश ने साफ़ कहा कि अगली बार भी केंद्र की सत्ता पर राजग के सिवाय कोई दूसरा काबिज नहीं हो सकता ।

नितीश ने कहा कि बहुत जल्द जदयू राष्ट्रीय स्तर पर राजग का हिस्सा हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी व्यंग्य किया। उनसे पूछा गया कि राहुल ने कहा था कि उनके भाजपा में जाने के फैसले का एहसास उन्हें तीन माह पहले से था? इस पर नितीश बोले कि यह ख़ुशी कि बात है की उन्हें भी एहसास होने लगा है। जब हम हाल ही में उनसे मिले थे, तब तो उन्हें एहसास नहीं हो रहा था। जब उन्हें मालूम ही था तो हमे पहले ही कह देते। कांग्रेस के साथ संकट यह था कि हम उनकी मदद करना चाहते थे, पर मेरी भूमिका उन्हें पसंद नहीं थी। हम सहयोगी हो सकते है मगर फॉलोअर नहीं। नितीश ने लालू प्रसाद यादव और राजद के अन्य नेताओं पर हमले किये।

नितीश ने कहा कि किसी को अहंकार नहीं पालना चाहिए । लोग कह रहे है कि उनके बूते हमे इतनी सीटें मिली। बताएंगे कि क्या 2010 के चुनाव में राजद सीटें कितनी आई थी? उस समय तो राम विलास पासवान भी उनके साथ थे। सिर्फ बिहार कि बदौलत जदयू को मान्यता है। बिहार की इकाई ने यहाँ भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर जदयू को क्या करना है, इसका निर्णय 19 अगस्त को पटना में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा। जदयू की हैसियत उस तरह की नहीं कि हम राष्ट्रीय स्तर पर कोई महत्वकांक्षा पालें। राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करना भी बड़ा धर्म है। भाजपा के साथ सरकार बनाने के फैसले पर शरद यादव की नाराजगी के संबंध में पूछने पर कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचार होते है। राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के समर्थन के निर्णय पर भी शरद जी को तकलीफ थी। मेरे सामने कोई विकल्प नहीं था। हमने अपनी क्षमता भर महागठबंधन चलाने की पूरी कोशिश की।