गुरूवार, 30 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

सरकारी नौकरी: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

अगर आप किसी सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन…

सरकारी नौकरी: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
(फोटो: IANS)

अगर आप किसी सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में क्लास III कैडर के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

राज्यवार रिक्तियों का विवरण

NICL ने देशभर में कुल 500 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। विभिन्न राज्यों में रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है: महाराष्ट्र (57), तमिलनाडु (49), पश्चिम बंगाल (46), राजस्थान (36), गुजरात (34), कर्नाटक (30), उत्तर प्रदेश (24), दिल्ली (20), असम (18), छत्तीसगढ़ (18), मध्य प्रदेश (18), ओडिशा (16), तेलंगाना (15), आंध्र प्रदेश (14), बिहार (12), झारखंड (10), पंजाब (10), उत्तराखंड (8), अरुणाचल प्रदेश (5), चंडीगढ़ (4), जम्मू और कश्मीर (4), हरियाणा (3), गोवा (2), हिमाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), मिजोरम (2), पुडुचेरी (2), त्रिपुरा (2), नगालैंड (1) और सिक्किम (1)।

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व-सैनिक (एक्सएस) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

चयन के चरण: योग्य उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, पहचान सत्यापन और क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा शामिल है।

परीक्षा की संभावित तिथियाँ: पहले चरण की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त को और दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होने की संभावना है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →