Next Cm Rajasthan update news – राजस्थान में सीएम को लेकर घमासान : विधायक दल की बैठक में हो सकता हैं हंगामा | Next Cm Rajasthan update news | Patrika News

80
Next Cm Rajasthan update news – राजस्थान में सीएम को लेकर घमासान : विधायक दल की बैठक में हो सकता हैं हंगामा | Next Cm Rajasthan update news | Patrika News

Next Cm Rajasthan update news – राजस्थान में सीएम को लेकर घमासान : विधायक दल की बैठक में हो सकता हैं हंगामा | Next Cm Rajasthan update news | Patrika News

ये विधायक पहुंचे धारीवाल के घर- स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर विधायक दीपचंद खेरिया,जेपी चंदेलिया,नगराज मीणा,संयम लोढ़ा, लक्ष्मण मीणा,अर्जुन बामणिया,महेंद्रजीत मालवीय,विनोद चौधरी ,चेतन डूडी ,रफीक खान,आलोक बेनीवाल, गोपाल मीणा,दानिश अबरार,पदमाराम मेघवाल,अमीन खान,मंजू मेघवाल,महेंद्र विश्नोई, बाबू लाल नागर, अमित चाचान ,गंगा देवी, प्रीति शक्तावत, महादेव सिंह खंडेला, राजेन्द्र पारीक, मंत्री सुभाष गर्ग, भंवर सिंह भाटी, महेश जोशी, ममता भूपेश, गोविंद राम मेघवाल,राम लाल जाट, शकुंतला रावत,अशोक चांदना, सालेह मोहम्मद, भजन लाल जाटव,बी.डी कल्ला, महेंद्र चौधरी, कांति मीणा, रामलाल जाट ,उदयलाल आंजना, लाल चंद कटारिया, टीकाराम जूली पहुंचे हुए हैं और रणनीति बना रहे है। ये सब विधायक एक साथ बस में बैठकर सीएमआर पहुंच रहे है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक – वहीं शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही हैं। सीएमआर में होने वाली इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्ल्किार्जुन खडगे हिस्सा लेंगे। इस बैठक में नए सीएम का फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा जाएगा। दोनों नेता जयपुर पहुंच गए है।

आज सीएम अशोक गहलोत ने भी जैसलमेर में कह दिया कि कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया हैं अब नई पीढी को चांस मिलना चाहिए। जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन के बाद गहलोत ने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। मैे 40 साल से पार्टी में काम कर रहा हूु। पार्टी ने सब कुछ दिया हैं और अब भी आलाकमान जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी तरह निभाउंगा।

अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा- सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अंतिम सांस तक राजस्थान और यहां के लोगों की सेवा करता रहूंगा। मैं किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं। सेवा करता रहूंगा। गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी थे। तीनोंं नेताओं ने तनोट माता के दर्शन और पूजा अर्चना की।

देश के हालात खतरनाक- सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश के हालात खतरनाक हैं और देश में ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र कमजोर होता जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया हैं और जनता ये जान गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गौरतलब हैं कि सीएम गहलोत ने राजस्थान के सीएम पद को छोड़ने का एलान कर दिया हैं और अब वे एक दो दिन में नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News