News About Nitish Kumar : नीतीश तेजस्वी को मनाने नहीं बल्कि कैबिनेट विस्तार के लिए लालू के पास गए थे, जानिए अंदर की कहानी h3>
Nitish Kumar Cabinet Expansion Date : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। कल यानि 19 जुलाई को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी मुलाकात इसीलिए हुई। सूत्रों ने टाइम्स न्यूज नेटवर्क को ये बड़ी जानकारी दी है। जानिए क्या हुआ लालू और नीतीश की बैठक में…
पटना: राजगीर से लौटने के तुरंत बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने पहुंच गए। रात में नीतीश बैगर किसी तामझाम के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर गए। उनकी मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि तीनों नेताओं ने करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बैठक की। राज्य में छह-दलीय महागठबंधन को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा, उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में अगले विस्तार पर भी बातचीत की। राज्य मंत्रिमंडल में कुल मिलाकर पांच सीटें खाली हैं।
कैबिनेट विस्तार के लिए लालू से मिले नीतीश- सूत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। क्योंकि सहयोगी कांग्रेस कई महीनों से अपनी पार्टी के दो और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए दबाव बना रही है। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश से राज्य मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी के अधिक विधायकों को शामिल करने के लिए कहा था। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को बेंगलुरु में दूसरे विपक्षी सम्मेलन में अपनी हालिया बैठक के दौरान नीतीश को कैबिनेट विस्तार के बारे में याद दिलाया होगा।
बिहार में कैबिनेट विस्तार की संभावना
पटना में विपक्ष की पहली बैठक के कुछ दिनों बाद, एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राहुल गांधी को मुख्यमंत्री के साथ अपनी पार्टी के विधायकों के लिए कैबिनेट बर्थ पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। कांग्रेस के अलावा, राजद के दो विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है, जो पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के छोड़े गए जगहों को भरेंगे।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News