गुरूवार, 19 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण का संकट, कई इलाकों में हवा 'बहुत खराब'

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को इस समय दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़…

दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण का संकट, कई इलाकों में हवा 'बहुत खराब'
(फोटो: IANS)

दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को इस समय दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ रही है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और इस गिरावट के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक रूप से बढ़ गया है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड बढ़ने से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सतह के करीब जमा हो जाते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच जाती है। आने वाले दिनों में अगर हवा की रफ्तार कम हुई और पारा और गिरा तो दिल्ली-एनसीआर में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

दिल्ली के किन इलाकों में हवा सबसे जहरीली?

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार चला गया है। पूसा 368 AQI के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक रहा। इसके अलावा सिरीफोर्ट में 363, जहांगीरपुरी में 359 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 350 AQI दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख इलाकों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। चांदनी चौक और सीआरआरआई मथुरा रोड में AQI 347, डीटीयू में 344, और बुराड़ी क्रॉसिंग व छावला में 320 रहा। 'बहुत खराब' श्रेणी में शामिल अन्य क्षेत्रों में पंजाबी बाग (317), शादीपुर (302) और रोहिणी (295) शामिल हैं। हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों में फिलहाल थोड़ी राहत है, लेकिन वहां भी ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई गई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →