शनिवार, 18 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

नाशिक: पार्क में सहेली के साथ बैठी युवती पर चाकू से हमला, मौके पर मौत; एकतरफा प्यार का शक

महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक 20 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे इंदिरानगर इलाके के एक सोसायटी गार्डन में हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया…

नाशिक: पार्क में सहेली के साथ बैठी युवती पर चाकू से हमला, मौके पर मौत; एकतरफा प्यार का शक
(फोटो: IANS)

महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक 20 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे इंदिरानगर इलाके के एक सोसायटी गार्डन में हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एकतरफा प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की पहचान वैष्णवी आवारे (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी अपनी एक सहेली के साथ वनसंपदा सोसायटी के बगीचे में बैठी हुई थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और वैष्णवी से बात करने की कोशिश करने लगा। जब वैष्णवी ने उससे बात करने से मना कर दिया, तो युवक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का स्पष्ट कारण जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन शुरुआती जांच एकतरफा प्यार की ओर इशारा कर रही है। मूल रूप से अमलनेर की रहने वाली वैष्णवी, नासिक के इंदिरानगर स्थित कानडे रो-हाउस में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थीं।

झारखंड में हुई थी ऐसी ही एक और घटना

यह घटना झारखंड के रांची में हाल ही में हुए एक ऐसे ही मामले की याद दिलाती है। वहां 23 जून को दशमफॉल थाना क्षेत्र से हिस्सी कुमारी (18) नामक युवती का शव मिला था। पुलिस ने 5 जुलाई को चेतन मुंडा नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, चेतन ने अपनी प्रेमिका हिस्सी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया था, जिससे नाराज होकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →