मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की से शादी की तो हिन्दूवादी संगठनों ने काटा बवाल

3412

दरअसल, मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाले एक युवक ने हिन्दू धर्म को मानने वाली लड़की से शादी कर ली है। इनकी शादी पर हिन्दूवादी संगठनों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया है। पूरा मामला हरियाणा के मेवात का है।

मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के कोर्ट मैरिज करने पर बवाल हो गया। घटना प्रदेश के फिरोजपुर झिरका की है। इस कारण लोगों ने दिल्ली-अलवर रोड करीब 11 घंटे के लिए जाम कर दिया। कोर्ट मैरिज का विरोध करने वाले हिंदू संगठनों ने शहर में नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग्स फाड़ दिए।

अब युवक और युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया है और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दोनों की सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश दिया है। इसी बीच शादीशुदा जोड़ों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ने दावा किया है कि उन्होंने बिना किसी दबाव के विवाह किया है। वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र के विधायक और राजनीतिक दल मामले को किसी तरह शांत करने की कोशिश में जुटे हैं।

न्यूज 18 हिंदी की खबर के मुताबिक फिरोजपुर के झिरका निवासी लड़की बीती 14 अगस्त को घर से लापता हो गई। बाद में मालूम हुआ कि बीए दूसरे वर्ष में पढ़ रही युवती के अलावा छोटी सिदरावट गांव निवासी आकिल खान भी घर से गायब है। दोनों की गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई और कई दिनों तक दोनों की खोजबीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला।

उधर युवक-युवती ने 17 अगस्त को हाई कोर्ट में विवाह कर लिया। इस दौरान दोनों खुद की जान को खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई, जिसका बाद कोर्ट ने फिरोजपुर, झिरका थाने के प्रभारियों को दोनों की सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए।

Marriage1 -

इसी बीच मुस्लिम लड़के संग हिंदू लड़की की कोर्ट मैरिज की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने सोमवार को दिल्ली-अलवर रोड जाम कर दिया। जाम के चलते रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब 11 घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच भी झड़प हो गई। पुलिस पक्ष का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं क्षेत्र में लगे नेताओं के पोस्टर-होर्डिंग्स भी फाड़ दिए गए। बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।

ये भी पढ़ें : कश्मीर पर शेहला रशीद के बयान को सेना ने बताया बकवास