शनिवार, 7 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: घरेलू हिंसा से तंग पत्नी का पति ने गला काटा, फिर खुद को भी किया घायल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घरेलू कलह की एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का गला काटने के बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। दोनों को नाज़ुक हालत में ज़िला अस्पताल में…

मुरादाबाद: घरेलू हिंसा से तंग पत्नी का पति ने गला काटा, फिर खुद को भी किया घायल
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घरेलू कलह की एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का गला काटने के बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। दोनों को नाज़ुक हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट इलाके की है।

विज्ञापन

घायल महिला फरीन (25) ने अपने पति तौकीर (26) पर लंबे समय से घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में होश आने पर फरीन ने बताया, "वह कहता था कि तू मेरे साथ नहीं रहना चाहती। उसने गुस्से में पहले मेरी गर्दन काटी, फिर अपनी काट ली।" फरीन का आरोप है कि वह पहले भी कई बार थानों में शिकायत करने गईं, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और उन्हें भगा दिया।

डॉक्टरों की निगरानी में दंपती

ज़िला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर जुनैद अहमद ने पुष्टि की कि फरीन और तौकीर को घायल अवस्था में लाया गया था। उन्होंने बताया, "दोनों के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है और फिलहाल निगरानी में रखा गया है। अगले 24 घंटे तक उनकी स्थिति पर कुछ भी कहना मुश्किल है।"

"पहले भी बहुत मारता था"

पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसका पति उसे पहले भी बहुत मारता-पीटता था और उसके गरीब माता-पिता को भी परेशान करता था। फरीन ने कहा, "मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरे मां-बाप बहुत गरीब हैं। कोई मेरी बात नहीं सुनता था।"

वहीं, पीड़िता की मां शबाना ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। उन्होंने कहा, "दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। आज कोई खास बात नहीं हुई थी, सबने साथ खाना खाया था। इसके बाद अचानक यह कैसे हो गया, हमें कुछ समझ नहीं आया।" उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →