Mumbai Rape Case: साकीनाका रेप केस की पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ज्यादा खून बहने की वजह से हुई मौत

170


Mumbai Rape Case: साकीनाका रेप केस की पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, ज्यादा खून बहने की वजह से हुई मौत

हाइलाइट्स

  • साकीनाका रेप केस की पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • ज्यादा खून बहने की वजह से हुई मौत
  • एक 30 वर्षीय महिला के साथ हुई थी रेप की घटना
  • रेप के बाद आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड

मुंबई
साकीनाका रेप केस की पीड़िता की घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि पीड़िता के साथ बर्बरता हुई थी। जिसकी वजह से उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।

कड़ी कार्रवाई का आदेश
साकीनाका रेप मामले महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और पल-पल की अपडेट पुलिस वालों से ले रहा हूं।दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि साकीनाका की घटना मन को दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

सीसीटीवी आया सामने आया
मुंबई के साकीनाका इलाके में 30 वर्षीय महिला के साथ हुई रेप की वारदात में एक अहम सीसीटीवी सामने आया है। इसमें यह दिखाई पड़ रहा है कि आरोपी बड़ी ही बेरहमी के साथ पीड़िता को सड़क पर पीट रहा है। पीटने के बाद वह पीड़िता को अधमरी हालत में एक टेंपो में रखकर फरार हो जाता है। यह सीसीटीवी रात के समय का है, जिसकी वजह से तस्वीर ज्यादा साफ नहीं है।

मामले की जांच कर रही साकीनाका पुलिस के मुताबिक यह सीसीटीवी फुटेज आरोपी मोहन चौहान का है। यह सीसीटीवी आरोपी को सजा दिलाने में काफी सहायक होगा। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। ।

पढ़ें: मुंबई में टेंपो के अंदर 34 साल की महिला से हैवानियत, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के रेडार पर कुछ और संदिग्ध
महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। साकीनाका रेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
हालात की गंभीरता और गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मद्देनजर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में डेरा डाला हुआ है। ताकि किसी भी प्रकार से हालात बेकाबू ना हो और कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी पीड़िता
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा था।

‘निर्भया कांड’ की दिलाई याद
इस वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक टेंपो के अंदर 30 साल एक महिला के साथ बलात्कार क‍िया गया। साकीनाका की यह घटना देश की राजधानी द‍िल्‍ली में 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

ज्यादा खून बहने की वजह से हुई मौत



Source link