शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
अपराध

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के शक में मुंबई से 33 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, पड़ोसी हैरान

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के माहिम इलाके से एक 33 वर्षीय व्यक्ति को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के फोन और सोशल मीडिया…

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के शक में मुंबई से 33 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, पड़ोसी हैरान
(फोटो: IANS)

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के माहिम इलाके से एक 33 वर्षीय व्यक्ति को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के फोन और सोशल मीडिया की जांच में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वहीं, इस गिरफ्तारी से उसके पड़ोसी हैरान हैं और उनका कहना है कि वह "कोई बुरा इंसान नहीं लगता था।"

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस की कालाचौकी यूनिट ने मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर (33) नाम के इस व्यक्ति को शनिवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटर्स (PIO) के संपर्क में भी था।

एटीएस को जांच में क्या मिला?

एटीएस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच करने पर भड़काऊ पोस्ट और जिहाद के समर्थन वाले संदेश मिले हैं। इसके अलावा, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के भाषणों से जुड़े ऑडियो भी बरामद किए गए हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

पड़ोसियों ने क्या कहा?

इस गिरफ्तारी पर आरोपी के पड़ोसियों ने हैरानी जताई है। एक पड़ोसी ने एजेंसी से बात करते हुए कहा, "मैं उसे लगभग तीन से साढ़े तीन साल से जानता हूं। वह यहां किराए पर रहता है... लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कोई बुरा इंसान है।" पड़ोसी ने बताया कि वह अक्सर रात में बाहर रहता था, कुछ देर कहीं बैठता और फिर काम पर चला जाता था।

पड़ोसियों का मानना है कि पुलिस को सच्चाई का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर उसने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे छोड़ देना चाहिए।" साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई अपने देश से गद्दारी करता है, तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए क्योंकि "जिस जमीन पर रह रहे हैं, उसकी हमें हिफाजत करनी चाहिए।"

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →