रविवार, 20 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

मुंबई: लालबाग में गणपति उत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान एक बड़ी लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली, जिसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रा…

मुंबई: लालबाग में गणपति उत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत
(फोटो: IANS)

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान एक बड़ी लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली, जिसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बिजली का करंट फैलने से हुए इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में एक स्टॉल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह घटना लालबाग के कालाचौकी क्षेत्र में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास हुई। कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पंडाल के निकट लगे एक पेप्सी-कोला स्टॉल के खुले तार से करंट फैल गया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे जब यह हादसा हुआ, तब गणपति उत्सव के कारण इलाके में भारी भीड़ थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले में कालाचौकी पुलिस स्टेशन में स्टॉल संचालक कमल शेट्टी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 125(बी) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिजली कनेक्शन में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई थी, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

करंट की चपेट में आने वालों में 8 वर्षीय बच्ची रागिनी और 33 वर्षीय सुजाता थोराटी शामिल थीं। रागिनी को तुरंत मसीना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुजाता थोराटी ने ग्लोबल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →