Mukta Sanjeev Raja: यूपी विधानसभा में इस महिला विधायक ने ली संस्कृत में शपथ, जानिए कौन हैं मुक्ता संजीव राजा

208

Mukta Sanjeev Raja: यूपी विधानसभा में इस महिला विधायक ने ली संस्कृत में शपथ, जानिए कौन हैं मुक्ता संजीव राजा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह में संस्कृत का काफी बोल-बाला रहा। यूपी विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने अलीगढ़ शहर सीट से विधायक मुक्ता राजा को विधायक की शपथ के लिए बुलाया। इस दौरान मुक्ता राजा (Mukta Sanjeev Raja ) ने सभी को चौंकाते हुए संस्कृत में शपथ लेनी शुरू की। अलीगढ़ शहर सीट से मुक्ता राजा विधायक चुनी गईं हैं।

कुछ यूं मुक्ता राजा ने ली शपथ

कौन मुक्ता राजा?
पूर्व विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को प्रत्याशी बनाया था। 22 साल पहले संजीव राजा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व यातायात पुलिस से मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में राजा को दो साल की सजा स्थानीय अदालत ने सुनाई थी। वह जमानत पर हैं। अब मामला हाई कोर्ट में लंबित है, इस कारण पार्टी ने विधायक की पत्नी को मैदान में उतारा था। अब अलीगढ़ शहर सीट से मुक्ता राजा विधायक चुनी गईं हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत करते हुए कहा, ‘जितना विपक्ष को मौका देंगे, उतनी ही लोकतंत्र मजबूत होगा। समय-समय पर आपके संरक्षण की जरूरत पड़ेगी। आपको यह ध्यान देना होगा कि यह जो निर्वाचित सरकार है, वो तानाशाह सरकार ना बन जाए। जब कल मैं शपथ लेने के बाद जब मैं वापस गया तो पेट्रोल पंप पर लूट की जानकारी मिली। उससे पहले अखबार में खबर थी कि नौकरी नहीं मिलने की वजह से एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली।’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के बाद पहली बार विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्विरोध निर्वाचन के मौके पर विधानसभा में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनने की बधाई दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की एक स्वस्थ परंपरा करार दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में दलीय सीमाएं कभी बाधक नहीं बनेंगी। इस दौरान उन्होंने यूपी चुनाव 2022 में विपक्ष और अखिलेश यादव को हार के कारण समझा दिए।

विधायक बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे Yogi Adityanath ने मीडिया से क्या कहा?

Mukta Sanjeev Raja: यूपी विधानसभा में इस महिला विधायक ने ली संस्कृत में शपथ, जानिए कौन हैं मुक्ता संजीव राजा



Source link