MP Weather Updates: ठंड ने दी दस्तक मडंला सबसे ठंडा जिला, नवंबर के पहले हफ्ते में पूरे राज्य में बढ़ेगी सर्दी

186
MP Weather Updates: ठंड ने दी दस्तक मडंला सबसे ठंडा जिला,  नवंबर के पहले हफ्ते में पूरे राज्य में बढ़ेगी सर्दी

MP Weather Updates: ठंड ने दी दस्तक मडंला सबसे ठंडा जिला, नवंबर के पहले हफ्ते में पूरे राज्य में बढ़ेगी सर्दी

भोपाल: सुबह-शाम होने वाली हल्की ठंड के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान (MP Weather Updates) में भी गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, 31 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिस कारण से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि शुरुआती एक-दो दिनों में लोगों को दिन में गर्मी का एहसास हो सकता है लेकिन इसके बाद नवंबर के पहले हफ्ते से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 अक्टूबर से नया सिस्टम पाकिस्तान से होते हुए हिमालय के बाद मैदानी इलाकों में पहुंचेगा।

किस जिले में कैसा रहा मौसम
30 अक्टूबर को दर्ज मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंडला जिला राज्य में सबसे ठंडा रहा वहीं, नरसिंहपुर सबसे गर्म रहा। मण्डला का तापमान 11 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। वहीं, पचमढ़ी 11.4, उमरिया का 12.5, खण्डवा 13, नौगांव 13 एवं छिंदवाड़ा 13.3 डिग्री दर्ज किया गया है। खरगोन का तापमान 13.6, रायसेन 13.8, बैतूल 13.8 एवं रीवा 14 डिग्री दर्ज किया गया। नरसिंहपुर जिले का तापमान 21 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें-
MP Weather News: राज्य में नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मंडला सबसे ठंडा, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

नवंबर के पहले हफ्ते से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग केन्द्र भोपाल के अनुसार, 6 नवंबर के बाद राज्य का मौसम बदलने लगेगा और प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। बता दें कि इश बार मौसन विभाग ने करीब 4 महीने तक ठंड का अनुमान लगाया है। जिसका एक मुख्य कारण है प्रदेश में इस बार हुई अच्छी बारिश।

अक्टूबर में भोपाल सबसे ठंडा
मौसम विभाग ने बताया कि 14 साल बाद राज्य में ऐसा हुआ है कि जब भोपाल में अक्टूबर का महीना सबसे ठंडा था। भोपाल में सुबह-शाम हल्की ठंड का दौर दिवाली के समय से जारी है। भोपाल का इस महीने रात का औसत तापमान 18.8 डिग्री रहा। बीते तीन से चार दिनों में तापमान में गिरावट देखी गई है। जिस कारण से दिन में भी हल्की ठंड का एहसास लोगों को हुआ है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने के कारण अक्टूबर में ठंड बढ़ी है।

हवाओं के असर से कम हुई ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार हिमालय में बर्फबारी नहीं हो रही है जिस कारण से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। हिमालय में बर्फबारी होने के बाद हवाएं तोज होती हैं जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई देता है। नवंबर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगी और पहले हफ्ते राज्य के सभी जिलों में ठंड का असर दिखाई देगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News