MP News: बाघ की मौत में 5 शिकारी गिरफ्तार, पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर किया था टाइगर और हायना का शिकार

13
MP News: बाघ की मौत में 5 शिकारी गिरफ्तार, पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर किया था टाइगर और हायना का शिकार


MP News: बाघ की मौत में 5 शिकारी गिरफ्तार, पन्ना टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर किया था टाइगर और हायना का शिकार

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 3 जनवरी 2023 को बाघ और एक हायना मृत पाए गए थे। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि शिकारियों ने करंट लगाकर बाघ का शिकार किया था। करंट लगने से बाघ की मौत हो गई थी। इस मामले में बाघ का शिकार करने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सहायक वन संरक्षक वन्य-प्राणी ने बताया है कि तीन जनवरी, 2023 को पन्ना टाइगर रिजर्व की किशनगढ़ बफर रेन्ज के वनक्षेत्र में बाघ और हायना मृत अवस्था में पाये गये थे। मध्यप्रदेश वन्य-प्राणी मुख्यालय की ओर से स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश भोपाल को प्रकरण की जांच के लिए निर्देशित किया गया। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स शिवपुरी और स्थानीय पुलिस फोर्स ने वन अपराध प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की।

शिकारियों ने बाघ, हायना को करंट लगाकर मारने की बात कबूली

उन्होंने बताया कि इसी के तहत छतरपुर जिले के ग्राम बसुधा थाना किशनगढ़ से पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस पर आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बाघ और हायना को करंट लगाकर उन्होंने मार था। अधिकारी के मुताबिक, जुर्म कबूल करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पहचान देवेन्द्र सिंह पिता जंगल राजा बुंदेला निवासी बसुधा, मुकेश पिता बिहारी लाल यादव निवासी ग्राम बसुधा, सतपाल पिता बिंदा आदिवासी निवासी बसुधा, रामलाल पिता लछुआ आदिवासी निवासी बसुधा और रधुवीर पिता नोनेलाल आदिवासी निवासी बसुधा के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपी शिकारी हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link