MP Nagar Nikay Result 2023: 11 पर BJP और आठ पर Congress का कब्जा, Digvijay Singh का किला रहा अभेद, देखें फाइनल रिजल्ट

16
MP Nagar Nikay Result 2023: 11 पर BJP और आठ पर Congress का कब्जा, Digvijay Singh का किला रहा अभेद, देखें फाइनल रिजल्ट

MP Nagar Nikay Result 2023: 11 पर BJP और आठ पर Congress का कब्जा, Digvijay Singh का किला रहा अभेद, देखें फाइनल रिजल्ट


भोपाल: एमपी के 19 नगरीय निकायों (MP Nagar Nikar Chunav Result 2023) में मतगणना संपन्न हो गया है। सभी जगह के नतीजे आ गए हैं। धार जिले में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। 19 में से 11 नगर परिषदों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं, आठ नगर परिषद पर कांग्रेस को जीत मिली है। दिग्विजय सिंह का अपने गढ़ राघौगढ़ में जलवा बरकरार रहा है। बड़वानी जिले में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, नतीजे आने के बाद दोनों ही दलों में खुशी की लहर है। इस चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रचार किया था। सुबह सभी नगर परिषदों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई थी। सभी जगहों पर मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि 19 नगरीय निकायों में कुल वार्डों की संख्या 343 थी। इनमें से 183 वार्डों में बीजेपी को और 143 वार्डों में कांग्रेस के पार्षदों को जीत मिली है। नतीजों से साफ है कि इन चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में दोनों ही दलों में जश्न का माहौल है। वहीं, नतीजों से बीजेपी को चिंतन करने की जरूरत है। जीत भले ही मिल गई है लेकिन परिणाम बहुत उत्साहजनक नहीं है।

दिग्विजय सिंह का जलवा रहा बरकरार

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह गुना जिले के राघौगढ़ से आते हैं। राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद उनका ही क्षेत्र है। उनके क्षेत्र में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। 24 वार्डों में 16 पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, आठ वार्डों में बीजेपी को जीत मिली है। अनूपपुर जिले के जैतहरी नगर परिषद के 15 वार्डों में से सात पर बीजेपी, छह पर कांग्रेस को और दो पर अन्य को जीत मिली है।

खंडवा जिले का यह रहा है परिणाम

वहीं, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर नगर परिषद पर बीजेपी को जीत मिली है। 15 वार्डों में से नौ पर बीजेपी को और छह पर कांग्रेस को जीत मिली है। खंडवा में नगर निगम चुनाव के दौरान भी बीजेपी को जीत मिली थी। खंडवा नगर निगम पर बीजेपी का ही कब्जा है।

बड़वानी में बीजेपी को सफलता

वहीं, बड़वानी जिले के खेतिया नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। इनमें से 10 पर बीजेपी को, चार पर कांग्रेस और एक पर अन्य को जीत मिली है। पानसेमल नगर परिषद के 15 वार्डों में से 10 पर बीजेपी को, तीन पर कांग्रेस और दो पर अन्य को जीत मिली है। पलसूद नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। इनमें से सात पर कांग्रेस को, चार पर बीजेपी को और चार पर अन्य को जीत मिली है। राजपुर नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। इनमें से 11 पर बीजेपी को और चार पर कांग्रेस को जीत मिली है।
अंजड़ नगर परिषद के 15 वार्डों में से 11 पर बीजेपी को, दो पर कांग्रेस को और दो पर अन्य को जीत मिली है। बड़वानी नगर पालिका परिषद में 24 वार्ड हैं। इनमें 14 पर बीजेपी को और 10 पर कांग्रेस को जीत मिली है। सेंधवा नगर पालिका परिषद में 24 वार्ड हैं। इनमें 19 पर बीजेपी को और पांच पर कांग्रेस को जीत मिली है।

धार में कांग्रेस का रहा है दबदबा

धार नगर पालिका परिषद में 30 वार्ड हैं। इनमें से 18 पर बीजेपी, नौ पर कांग्रेस और तीन पर अन्य को जीत मिली है। पीथमपुर नगर पालिका परिषद में 31 वार्ड है। इनमें 13 पर बीजेपी को, 17 पर कांग्रेस को और एक पर अन्य को जीत मिली है। मनावर नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। इनमें नौ पर बीजेपी और छह पर कांग्रेस को जीत मिली है। धरमपुरी नगर परिषद में 15 वार्ड है। इनमें पांच पर बीजेपी को, नौ पर कांग्रेस को और एक पर अन्य को जीत मिली है। धामनोद नगर परिषद में 15 वार्ड है। इनमें से छह पर बीजेपी को और नौ पर कांग्रेस को जीत मिली है।

कुक्षी नगर परिषद में 15 वार्ड है। इनमें सात पर बीजेपी को और आठ पर कांग्रेस को जीत मिली है। इसके साथ ही डही नगर परिषद में 15 वार्ड है। इनमें 10 पर बीजेपी, चार पर कांग्रेस और एक पर अन्य को जीत मिली है। राजगढ़ नगर परिषद में छह पर बीजेपी को और नौ पर कांग्रेस को जीत मिली है। सरदारपुर नगर परिषद में 15 वार्ड है। इनमें छह पर बीजेपी को और नौ पर कांग्रेस को जीत मिली है।

इसे भी पढ़ें
जहां पार्षद तक नहीं था वहां BJP का क्लीन स्वीप, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में 2018 चुनाव का जानिए रिजल्ट

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News