MP: रीवा में यूनुस अंसारी ने बिजनेस पार्टनर को मारकर जंगल में फेंका, हड्डियों के कई टुकड़े मिले, चौंकाने वाली वजह आ रही सामने

193
MP: रीवा में यूनुस अंसारी ने बिजनेस पार्टनर को मारकर जंगल में फेंका, हड्डियों के कई टुकड़े मिले, चौंकाने वाली वजह आ रही सामने

MP: रीवा में यूनुस अंसारी ने बिजनेस पार्टनर को मारकर जंगल में फेंका, हड्डियों के कई टुकड़े मिले, चौंकाने वाली वजह आ रही सामने

रीवा: जिले के मऊगंज थाना पुलिस ने 8 माह पूर्व जंगलों में मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझा (Rewa police) ली है। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना का खुलासा कर दिया है। यह कंकाल विकास गिरि का है। उसकी हत्या उसके बिजनेस पार्टनर यूनुस अंसारी ने की है। यूनुस ने आरोप लगाया है कि मृतक विकास गिरि उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था। पुलिस के हड्डियों के कई टुकड़े मिले हैं। रीवा एसपी नवनीत भसीन ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व मृतक युवक घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को जंगल में फेंक दिया था। हत्या के चार माह बाद पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 15 नवंबर को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दुधमनिया जंगल स्थित सुनसान जगह पर बने घर में 3 अक्टूबर 2021 की रात छेड़खानी करने पर युवक की डंडा मारकर हत्या की गई थी।

दूसरे दिन मृतक के पिता ने मऊगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। चार महीने बाद फरवरी 2022 में जंगल से नरकंकाल मिला था। आधार कार्ड देखने पर चरवाहों ने मृतक के पिता को जानकारी दी थी। पिता ने मौके पर पड़े पैंट-शर्ट, वॉलेट और आधार कार्ड देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और 9 महीने बाद 14 नवंबर 2022 को आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्त में आए आरोपी ने ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी।

दुधमनिया गांव के बाहर जंगल से लगे सुनसान इलाके में अब्दुल मजीद का घर है। उसके बेटे यूनुस अंसारी (31 वर्ष) की दोस्ती ग्राम छुहिया निवासी विकास गिरि (21 वर्ष) से थी। दोनों साथ में वन विभाग में प्लांटेशन आदि की ठेकेदारी करते थे। ऐसे में यूनुस के घर अक्सर विकास का आना-जाना लगा रहता था। यूनुस का आरोप है कि एक बहन के ऊपर उसकी गंदी नजर थी। गांव वालों को भी दोनों के अफेयर की जानकारी थी। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने जीजा के साथ मिलकर यह हत्या की थी।

घटनास्थल से कई हड्डियां मिलीं
घटनास्थल की जांच में बिखरी पड़ी हड्डियां बरामद की गईं। प्रथम दृष्टता पुलिस ने भी विकास गिरि का नरकंकाल मानते हुए जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि विकास गिरि ठेका लेकर पौधे लगाने का कार्य करता था। हत्या को लेकर परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को कुछ नाम बताए, लेकिन सही नाम नहीं मिले पुलिस ने गांव में मुखबिर बढ़ाए। साथ ही मृतक के नजदीकी दोस्तों से गोपनीय जानकारी जुटाई। तब कुछ लोगों ने पुरानी घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही घूम फिरकर हत्या का आरोप यूनुस अंसारी के घरवालों पर गया, जिनसे कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

इसे भी पढ़ें
MP: पत्नी के आशिक को पति ने दी खौफनाक सजा, पीट-पीटकर कर दी हत्‍या फिर खाई में फेंका शव

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News