MP में पुलिस वालों से ‘अड़ीबाजी’, 5वीं पास युवक ने महिला पुलिस अफसरों को भी नहीं छोड़ा, जानिए पूरा मामला

8
MP में पुलिस वालों से ‘अड़ीबाजी’, 5वीं पास युवक ने महिला पुलिस अफसरों को भी नहीं छोड़ा, जानिए पूरा मामला
Advertising
Advertising

MP में पुलिस वालों से ‘अड़ीबाजी’, 5वीं पास युवक ने महिला पुलिस अफसरों को भी नहीं छोड़ा, जानिए पूरा मामला

Jitendra Yadav | Lipi | Updated: 3 Jun 2023, 5:38 pm

Advertising

मध्‍य प्रदेश पुलिस एक पांचवी पास युवक से ठगी का शिकार हो गई। युवक ने अड़ीबाजी कर कई पुलिस वालों से पैसे वसूले। आरोपी युवक ने ज्‍यादातर महिला पुलिस अफसरों से अड़ीबाजी की। क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Advertising
भोपाल: पुलिस का नाम सुनकर अपराधी ही क्या, अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। अगर वही पुलिस एक पांचवी पास अपराधी का शिकार बन जाये तो क्या कहा जाए। जी हां, ऐसा मध्य प्रदेश में हुआ है। यहा पर कई महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक ऐसे अपराधी के जाल में फंसती गईं, जो पढ़ना-लिखना तक नहीं जानता। इस मामले का खुलासा भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने किया है। आरोपी सरफिरा खुद को पुलिस महानिदेशक कार्यालय का अधिकारी बताता था।इस युवक ने दारोगा से लेकर सिपाही तक पुलिसकर्मियों से अड़ीबाजी करके उनसे पैसे ऐंठ चुका था। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी ने अब तक 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ अड़ीबाजी कर चुका है, लेकिन किसी ने उसे पैसे नहीं दिया। बताया जा रहा है कि अड़ीबाजी का शिकार अधिकांश महिला पुलिसकर्मी हैं।

सब इंस्‍पेक्‍टर की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच के अनुसार इंदौर की एक महिला उपनि‍रीक्षक ने शिकायत की थी उसके बाद आरोपी को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार उन्हें एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति उन्हें बार-बार फोन कर रहा है, वह खुद को पुलिस अफसर बताकर सस्पेंड करने व स्थानांतरण करवाने की बात कर रहा है, पैसे न मिलने की दशा में कार्रवाई की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, अड़ीबाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

आरोपी की मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे निशातपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम बुद्धसेन है। 29 साल का बुद्धसेन सिर्फ पांचवी तक पढ़ा है। पुलिसकर्मियों का नंबर निकालने के लिए गूगल से पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर निकालता था। इसके बाद वह एसआरसी बाबू का नम्बर हासिल कर लेता था। इसके बाद वह कार्यालय में स्थानांतरण के आवेदन का पता लगाकर संबंधित थाने के दारोगा को फोन कर उसके अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी को उससे संपर्क करने करने का आदेश देता था। इसके बाद वह पैसों की मांग शुरू कर देता था।
अफसरों को फोन लगाकर हड़काते हुए बोला- मैं ऊर्जा मंत्री का बेटा हूं… पकड़ा गया तो पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी
दीपक राय

आसपास के शहरों की खबरें

Advertising

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising