MP में निर्दलीय और अन्य पार्टियों के समर्थक 104 प्रत्याशी जीत की ओर, मामला जिला पंचायत में मतगणना का | In MP district panchayat elections The ‘third’ power also came to fore | Patrika News

176
MP में निर्दलीय और अन्य पार्टियों के समर्थक 104 प्रत्याशी जीत की ओर, मामला जिला पंचायत में मतगणना का | In MP district panchayat elections The ‘third’ power also came to fore | Patrika News
Advertising
Advertising

MP में निर्दलीय और अन्य पार्टियों के समर्थक 104 प्रत्याशी जीत की ओर, मामला जिला पंचायत में मतगणना का | In MP district panchayat elections The ‘third’ power also came to fore | Patrika News

रुझानों में 33 जिलों में जिला पंचायत के 583 वार्डों में भाजपा 268 सीटों के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस 211 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। अन्य की बात करें तो उनकी झोली में 104 वार्ड आए हैं। जबलपुर, रीवा, सिवनी, बालाघाट और देवास में सीटों के मामले में कांग्रेस, भाजपा से दोगुने के अंतर से आगे चल रही है।

Advertising

पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के परिणाम जारी
इधर, जनपद सदस्यों के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। सभी 313 ब्लॉकों में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के सदस्यों के मतों की गणना और जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत सदस्यों को मिले वोटों की ब्लॉक स्तर पर गणना की गई। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की पूरी गणना जिला स्तर पर की जाएगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। कलेक्टर जीते उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी देंगे।

‘तीसरी’ ताकत भी आई सामने
जिला पंचायत में आम आदमी पार्टी, जय आदिवासी संगठन और गोंगपा समर्थित उम्मीदवार भी रुझानों में आगे हैं। सिंगरौली में एक वार्ड पर आप समर्थित प्रत्याशी आगे है तो छिंदवाड़ा में गोंगपा समर्थित एक, बालाघाट में एक और सिवनी में चार प्रत्याशी आगे हैं। शहडोल में 1, मंडला में 4 और डिंडोरी में 2 गोंगपा समर्थित प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

Advertising

भोपाल: जिला पंचायत में कांग्रेस आगे
भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा होता नजर आ रहा है। 10 वार्ड में 7 पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की है। दो भाजपा समर्थित हैं। एक सदस्य ने पत्ता नहीं खोला है। वार्ड 10 की रश्मि अवनीश भार्गव को कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। फंदा जनपद के 25 वार्ड में 13 पर भाजपा समर्थकों ने जीत हासिल की। कांग्रेस भी 12 कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट्स के जीतने का दावा कर रही है।

6 सदस्यों ने पत्ते नहीं खोले हैं। बैरसिया जनपद के 25 वार्डों में से 13 पर कांग्रेस समर्थक जीते हैं। भाजपा के 10 सदस्यों की जीत हुई है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव में जीत हासिल हुई है। हालांकि पार्टी के सिंबल पर चुनाव न होने की वजह से नए जनपद सदस्यों पर कांग्रेस और बीजेपी के नेता अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं।

कांग्रेस: 80% पंचायतें हमारी
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री राजीव सिंह का कहना है कि आम मतदाता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने दावा किया कि 80 फीसदी से अधिक पंचायतों पर कांग्रेस समर्थित सदस्य जीते हैं। इनमें भोपाल, देवास, जबलपुर, राजगढ़, बालाघाट, अनूपपुर, सिंगरौली, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, मंदसौर सहित अन्य शहर शामिल हैं। कई जिलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertising

भाजपा: 75% से ज्यादा सीटें जीती
भाजपा ने पंचायत चुनाव में 75 फीसदी से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि अभी चुनाव नतीजों के पूरे डाटा नहीं आए हैं, लेकिन जो डाटा आए हैं, उसके आधार पर अधिकतर सीटों पर भाजपा का कब्जा है। हम प्रदेश में 75 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अभी तक की स्थिति में भाजपा 36 में 26 सीटें जीती है।

भोपाल के आसपास की जिला पंचायतों के रुझान :-

जिला : कुल वार्ड : भाजपा : कांग्रेस : अन्य

Advertising

नर्मदापुरम : 15 : 11 : 04 : 00

हरदा : 10 : 06 : 02 : 02

बैतूल : 23 : 19 : 03 : 01

विदिशा : 19 : 10 : 08 : 01

गुना : 18 : 12 : 05 : 01

रायसेन : 18 : 14 : 02 : 02

राजगढ़ : 18 : 07 : 09 : 02

इन पदों पर हुए थे चुनाव-

जिला पंचायत सदस्य : 875

जनपद पंचायत : 6771

सरपंच : 22921

पंच : 363726

जनपद पंचायत के 119 सदस्य व 689 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Must Read-

जिला पंचायत- भाजपा कांग्रेस में शुरु हुई अध्यक्ष के लिए किलेबंदी



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising