MP इवनिंग बुलेटिन: एएसआई ने महिला के बाल खींचे, स्कूल में फंसे स्टूडेंट-टीचर्स का रेस्क्यू, रनवे से लौटी फ्लाइट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Indore News

2
MP इवनिंग बुलेटिन:  एएसआई ने महिला के बाल खींचे, स्कूल में फंसे स्टूडेंट-टीचर्स का रेस्क्यू, रनवे से लौटी फ्लाइट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Indore News
Advertising
Advertising

MP इवनिंग बुलेटिन: एएसआई ने महिला के बाल खींचे, स्कूल में फंसे स्टूडेंट-टीचर्स का रेस्क्यू, रनवे से लौटी फ्लाइट; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Indore News

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Advertising

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

Advertising

1. सोनम का बैग जलवाने वाला हिरासत में, ठेकेदार से कहा था- बैग हटाओ राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस ने सोमवार को ग्वालियर से लोकेंद्र तोमर नाम के शख्स को उठाया है। लोकेंद्र इंदौर की उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट में सोनम रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी है। आरोप है कि लोकेंद्र के कहने पर ही जेम्स ने फ्लैट में रखा सोनम का बैग जलाया था। पूरी खबर पढ़ें..

2. गुना में अंडर ब्रिज में फंसा सिलेंडर भरा ट्रक, शिवपुरी में 10 लोगों का रेस्क्यू मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी के कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल के आवासीय परिसर में पानी भर गया। वहां फंसे कुछ टीचर्स समेत लोगों को निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से सिलेंडर लोड ट्रक डूब गया। पूरी खबर पढ़ें..

3. इंदौर में भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट रनवे से लौटी, सुधार के बाद किया रवाना इंदौर में भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट रनवे के बीच से लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई गई। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान को रवाना कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

Advertising

4. कांग्रेस नेता ने हॉस्पिटल में घुसकर स्टाफ को पीटा, वीडियो आया सामने

जबलपुर के हार्ट इनफिनिटी हाॅस्पिटल में कांग्रेस नेता और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि डॉक्टरों पर हमला किया गया। पुलिस ने कांग्रेस नेता विजय रजक पर केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अस्पताल संचालक ने रुपए लिए। पूरी खबर पढ़ें..

5. न्यूजीलैंड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन ऑकलैंड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर पहुंचे। उन्होंने कथा से पहले मंच से भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी पुस्तक भेंट की। डेविड ब्रीन ने धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। पूरी खबर पढ़ें..

Advertising

6. महिला के बाल खींचे, थाने में थप्पड़ मारे, पुलिस के दो शर्मनाक वीडियो मध्यप्रदेश में पुलिस के महिलाओं से बर्ताव की दो शर्मनाक मामले सामने आए हैं। सतना में एक बुजुर्ग महिला को कॉन्स्टेबल ने थाने के अंदर थप्पड़ मारे। वह चोरी की शिकायत पर र्कारवाई की जानकारी लेने पहुंची थी। पन्ना में एक एएसआई ने वाहन चेकिंग के दौरान आदिवासी महिला को बीच बाजार में बाल पकड़कर खींचा। पूरी खबर पढ़ें..

7. पर्यटन स्थल पर दो गुट आपस में भिड़े, वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज महू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वाचू पॉइंट पर रविवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसका एक वीडियो सोमवार को सामने आया है। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस झड़प में एक युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें..

8. घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्तों का हमला, 8 बच्चे समेत 10 लोग घायल

खरगोन में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में 8 बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। बच्चों के सिर, गाल और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर को कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय नगर और दशहरा मैदान इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें..

9. अर्धनारीश्वर के रूप में मासूम बेटे को लेकर कोर्ट पहुंचा पिता, किया सरेंडर आगर मालवा के कोर्ट में सोमवार को लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब एक शख्स अर्धनारीश्वर का वेश धारण कर कोर्ट पहुंच गया। उसने आधे शरीर पर पेंट-शर्ट और आधे शरीर पर साड़ी पहन रखी थी। इसी रूप में उसने सरेंडर किया। मनोज बामनिया नाम के इस शख्स पर अपने ही ढाई साल के बच्चे भव्यांश के अपहरण का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें..

10. दो ट्रकों की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 5 घायल; ओवरटेक करते समय हादसा राजगढ़ में सोमवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम का ट्रक खाली सिलेंडर लेकर सुसनेर (आगर मालवा) से भोपाल जा रहा था। इसी दौरान चेन्नई से जोधपुर टायर का पार्सल ले जा रहे ट्रक से उसकी सामने से टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ें..

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising