Monsoon In UP: नोएडा में धूप, लखनऊ में बादल…जानिए गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्या हैं बारिश के हालात

102

Monsoon In UP: नोएडा में धूप, लखनऊ में बादल…जानिए गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्या हैं बारिश के हालात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून (UP Monsoon) की स्थिति बनती दिखने लगी है। सोमवार की शाम को राजधानी लखनऊ में बारिश जैसी स्थिति दिखी। इसके बाद से बादलों का असर दिखने लगा है। मंगलवार की सुबह भी राजधानी के आसामन में बादल दिख रहे हैं। वहीं, नोएडा, गजियाबाद और एनसीआर से सटे इलाकों में लोगों को धूप और उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि बुधवार से इन इलाकों में भी मौसम में बदलाव आएगा। पूर्वांचल के इलाकों में मौसम में बदलाव साफ तौर पर दिख रहा है। हर रोज बारिश जैसी स्थिति बनने से मौसम सुहावना हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपना असर दिखाता दिख रहा है। वहीं, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद एक बार फिर मौसम गरमाया हुआ है। लखनऊ से लेकर नोएडा तक धूप और बादलों का खेल चल रहा है। इस बीच उमस ने लोगों की हालत खराब कर रखी है।

लखनऊ में आज भी बारिश के आसार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को बारिश होने के बाद मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। सोमवार को बारिश के बाद बादल छाने और हवा का प्रभाव कम होने के कारण लोगों को रात भर उमस जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। मंगलवार को 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार से लेकर अगले एक सप्ताह तक राजधानी में बारिश का अनुमान है।

नोएडा में बादलों के बीच उमस जैसी स्थिति
नोएडा में सोमवार को धूप निकलने के बाद मंगलवार को बादलों का असर रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 28 फीसदी जताई गई है। 59 फीसदी ह्यूमिडिटी और 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गाजियाबाद में बादल छाएंगे, रहेगी उमस
गाजियाबाद में मंगलवार को बादलों का असर रहेगा, लेकिन उमस के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तापमान बढ़ने और उमस से पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ेगी। बारिश की संभावना 26 फीसदी जताई गई है। 59 फीसदी ह्यूमिडिटी और 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी में बादलों का डेरा
वाराणसी में पिछले दिनों बारिश बाद मंगलवार को बादलों का असर रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 32 फीसदी जताई गई है। 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के बीच उमस का असर बरकरार रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार से शहर में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।

गोरखपुर में जोरदार बारिश की संभावना
नोएडा में मॉनसून का असर दिख रहा है। मंगलवार को भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में बारिश की संभावना 60 फीसदी जताई गई है। 81 फीसदी ह्यूमिडिटी और 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से लोगों को राहत मिल रही है। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में अगले एक सप्ताह में लगातार बारिश का अनुमान जताया गया है।

गाजीपुर में बुधवार से तेज बारिश के आसार
नोएडा में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 36 फीसदी जताई गई है। बुधवार से बारिश का असर बढ़ने और अगले सप्ताह तक लगातार बारिश की उम्मीद जताई गई है। 79 फीसदी ह्यूमिडिटी और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News