जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

503
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद परिणामों वाला रहेगा कोई भी दिन अशुभ नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।

वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद यात्राओं के साथ होगा किंतु, वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना से बचें। किसी मित्र अथवा संबंधी से आकस्मिक शुभ समाचार भी प्राप्त होने के योग। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया सुधार कई अप्रत्याशित परिणाम आपके पक्ष में लाएगा।

मिथुन राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता और सुखद अनुभूति लेकर आया हुआ है सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उसमें विलंब न करें। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलाने के संकेत।

कर्क राशि- सप्ताह के आरंभ से ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी समाज में पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना भी सफल हो सकता है सही समय है निर्णय लें।

सिंह राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए आपके लिए अपने आपको साबित करने का सबसे सुनहरा अवसर है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे जिसके फलस्वरूप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताह के मध्य से सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार में विलंबित पड़े हुए मामलों का निपटारा होगा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के योग।

तुला राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित परिणामों वाला रहेगा इसलिए कोई भी कार्य और निर्णय बहुत सोच विचार कर लें। यद्यपि पूर्ण सफल रहेंगे फिर भी परेशानियां आ सकती है। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद।

वृश्चिक राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गुप्त शत्रु भी षड्यंत्र करते दिखेंगे अतः सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहने से पहले सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

धनु राशि- सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास भी सार्थक रहेंगे। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहने की आवश्यकता है नजला जुकाम बुखार आदि से बचें।

मकर राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। आरंभ में पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा भी सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि- सप्ताह का आरंभ आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि करेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह के कारण कुछ अशांति हो सकती है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगी।

मीन राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक अशांति रह सकती है किंतु किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, नजला जुखाम ज्वर आदि से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगी पराक्रम वृद्धि भी होगी।