MLC Result 2023: एकनाथ शिंदे का टेंशन, विदर्भ में फिर मजबूत हो रही कांग्रेस, नाना पटोले ने राहुल गांधी को दिया क्रेडिट

19
MLC Result 2023: एकनाथ शिंदे का टेंशन, विदर्भ में फिर मजबूत हो रही कांग्रेस, नाना पटोले ने राहुल गांधी को दिया क्रेडिट

MLC Result 2023: एकनाथ शिंदे का टेंशन, विदर्भ में फिर मजबूत हो रही कांग्रेस, नाना पटोले ने राहुल गांधी को दिया क्रेडिट


मुंबई: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है। नागपुर, अमरावती और औरंगाबाद सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने नागपुर और अमरावती पर जीत का झंडा गाड़ दिया है, जबकि औरंगाबाद सीट एनसीपी के खाते में चली गई। पांच में से महज एक सीट जीतने के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टेंशन में हैं। वहीं कांग्रेस की बांछे खिल गई हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने दावा करते हुए कहा कि यह जीत बताती है कि कांग्रेस विदर्भ में एक बार फिर मजबूत हो रही है। पटोले ने कांग्रेस की जीत का क्रेडिट पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी को दिया।

कांग्रेस के जीत के मायने क्या?

कांग्रेस के लिए एमएलसी चुनाव में मिली जीत न केवल मनोबल बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है, बल्कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर चुनाव पूर्व की परेशानियों को दूर करने का एक अवसर भी है। विदर्भ राज्य के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से कांग्रेस को उत्साहजनक रिजल्ट दिए हैं। इससे साफ संकेत है कि कांग्रेस क्षेत्र में अपनी खोई हुई जमीन वापस पा सकती है। इसके अलावा कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह के लिए जाना जाने वाला यह क्षेत्र चुनावों के समय एकजुट मोर्चे के तौर पर उभरने का गवाह बन रहा है।

नागपुर और अमरावती में BJP को डबल झटका, Devendra Fadnavis के करीबी Ranajit Patil की हार के मायने समझिए

राहुल गांधी को जीत का क्रेडिट

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बजाय बैलेट पेपर के जरिए हुए इस चुनाव में कांग्रेस और महा विकास आघाडी को मिली जीत पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के माध्यम ने जनता ने इस बात का जवाब दे दिया है कि ‘जनता कौन है और राजा कौन?’

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, अलग अंदाज में दिखे राहुल गांधी

विदर्भ के लोगों ने कांग्रेस का किया समर्थन: पटोले

पटोले ने कहा कि नागपुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गढ़ है, लेकिन इसी गढ़ में बीजेपी, पिछले साल कांग्रेस के खिलाफ स्नातक चुनाव हार गई थी। इसके अलावा कांग्रेस ने जिला परिषद चुनाव में भी जीत हासिल की थी। अब शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी कांग्रेस ने बीजेपी को हरा दिया है। पटोले ने कहा कि विदर्भ के लोगों ने हमेशा से कांग्रेस का समर्थन किया है। विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के विधान परिषद चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी इस सफलता को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी दोहराएगी।

97575794 -

विदर्भ में आते हैं महाराष्ट्र के 11 जिले

महाराष्ट्र में कुल 36 जिले हैं। इसमें महाराष्ट्र का उत्तर पूर्वी क्षेत्र विदर्भ कहलाता है। मौजूदा समय में इस क्षेत्र के तहत नागपुर और अमरावती दो डिवीजन हैं जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, अकोला, वर्धा, बुलढाना, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया, वाशिम और गढ़चिरौली जिले आते हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News