मिजोरम में सरकारी नौकरी: वार्डन और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन खुले, जानिए योग्यता और आखिरी तारीख
मिजोरम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप ‘बी’ (नॉन-गजेटेड) श्रेणी में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार…
मिजोरम में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप ‘बी’ (नॉन-गजेटेड) श्रेणी में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह भर्ती अभियान परिवहन विभाग और समाज कल्याण विभाग में कुल 8 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन रिक्तियों में परिवहन विभाग के तहत जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JAO) के 6 पद और समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग में वार्डन के 2 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त से ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
पात्रता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JAO) पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है, हालांकि कॉमर्स स्नातकों को वरीयता दी जाएगी। वहीं, वार्डन पद के लिए भी किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मिजो भाषा में दक्षता और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित होने पर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर को पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा, जबकि वार्डन पद के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।
इनपुट: IANS



