मीका सिंह को 'हमारा पाकिस्तान' कहने पर MNS की धमकी
सिंगर मीका सिंह के 'हमारा पाकिस्तान' कहे जाने पर शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि कलाकारों को कमर्शल फायदों के लिए देशभक्ति से समझौता नहीं करना चाहिए।
सिंगर मीका सिंह के 'हमारा पाकिस्तान' कहे जाने पर शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि कलाकारों को कमर्शल फायदों के लिए देशभक्ति से समझौता नहीं करना चाहिए। शिवसेना के नेती संजय राउत ने कहा कि भारत में अशांति पहुंचाने वाले देश पाकिस्तान से किसी भी तरह का रिश्ता रखना गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल, हाल में ही अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले सिंगर मीका सिंह ने यह घोषणा की थी कि वह स्वतंत्रता दिवस से पहले शिकागो और ह्यूस्टन में 12 और 13 अगस्त को शो करने वाले हैं।
यहां तक सब ठीक था लेकिन शो के आयोजकों ने एक विडियो भी ट्विटर पर शेयर किया। इस विडियो में मीका कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह भारत और पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। बात तब बिगड़ी जब मीका ने विडियो में कहा, 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और 14 को हमारा पाकिस्तान।' मीका के हमारा पाकिस्तान कहने पर ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और नकी जमकर आलोचना होने लगी।Be ready to rock with me ..Housten and chicago.... I'm coming to rock you guys Jai hind:) pic.twitter.com/nTbvpF1g7P
— King Mika Singh (@MikaSingh) August 1, 2017X (Twitter) पर देखें →
Mika Singh s Love HAMARA Pakistan Must Watch Controversial Video with Pa... https://t.co/RHlV2RR8xb via @YouTube
— Indian Movies Music (@IndianEntAnNews) July 25, 2017X (Twitter) पर देखें →
विषयपाकिस्तान



