बुधवार, 4 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

मिशिगन: डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास, अमेरिकी सीनेट पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने मिशिगन में सीनेट सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ ही वे अमेरिकी सीनेट के लिए…

मिशिगन: डेमोक्रेट अब्दुल अल-सैयद ने रचा इतिहास, अमेरिकी सीनेट पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने
(फोटो: IANS)

अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद ने मिशिगन में सीनेट सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ ही वे अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम शख्स बन गए हैं। पेशे से चिकित्सक, अल-सैयद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, रिपब्लिकन पार्टी के माइक रोजर्स को शिकस्त दी।

विज्ञापन

जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे सम्मान और सौभाग्य की बात बताया। अल-सैयद ने लिखा, "मिशिगन की सेवा करने के लिए अमेरिकी सीनेट जाना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मिशिगन, हमने वह कर दिखाया जिसे लोग कहते थे कि किया ही नहीं जा सकता। हम जीत गए। एक साथ मिलकर। अब असली काम शुरू होता है।"

चुनाव प्रचार और जीत के बाद का संबोधन

चुनाव प्रचार के दौरान अल-सैयद को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया था। बुधवार रात अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरा नाम अब्दुल रहमान अल सैयद है और मिशिगन हमने जीत हासिल कर ली। मुझे खुशी है कि मैं आपके सामने बतौर सीनेटर इलेक्ट खड़ा हूं।"

उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा, "हम सभी जानते हैं कि मेरे नाम और मेरे धर्म की वजह से आपका पेट्रोल खरीदना महंगा नहीं हुआ है। न ही इसकी वजह से आप राशन खरीदने में परेशानी झेल रहे हैं और न ही आपको डॉक्टर के पास जाने में दिक्कत हो रही है।"

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पर निशाना

अपने संबोधन में अल-सैयद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि आपको मेरा नाम बोलने में परेशानी होती है। इसलिए जनवरी में जब जेडी वेंस मुझे सीनेटर पद की शपथ दिलाएंगे, तो आप मुझे सीनेटर कहकर बुला सकते हैं।" अपने चुनाव प्रचार के दौरान अल-सैयद ने सबके लिए स्वास्थ्य सेवा, महंगाई कम करने और इज़रायल को अमेरिकी सैन्य मदद रोकने जैसे मुद्दों पर जोर दिया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →