MI vs SRH LIVE Score IPL 2023: रोहित ब्रिगेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता, लिया ये फैसला

2
MI vs SRH LIVE Score IPL 2023: रोहित ब्रिगेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता, लिया ये फैसला


MI vs SRH LIVE Score IPL 2023: रोहित ब्रिगेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीता, लिया ये फैसला

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad IPL 2023 Match LIVE Score Updates: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रविवार (21 मई) को डबल हेडर है और आज ही लीग चरण समाप्त हो जाएगा। दिन की पहली भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हो रही है, जो टूर्नामेंट का 69वां मैच है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। एमआई के लिए यह करो या मरो का मैच है। मुंबई अगर एसआरएच को आखिरी लीग मैच में हराने में कामयाब हो गई तो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी वरना आरसीबी बाजी मार लेगी। हालांकि, मुंबई को बड़े अंतर से जीत की दरकार है, क्योंकि उसका नेट-रनरेट आरसीबी से खराब है। दोनों के 14-14 अंक हैं। आरसीबी चौथे और मुंबई छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में तीन टीमों की एंट्री हो गई है और केवल एक स्लॉट खाली है।

वहीं, हैदराबाद की टीम अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी है। एसआएरच के 13 मैचों में 8 अंक है और वो सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। बता दें कि एमआई और एसआरएच की मौजूदा सीजन में दूसरी बार टक्कर हो रही है। दोनों जब 18 अप्रैल को टकराई थीं, तब मुंबई ने 14 रन से जीत हासिल की थी। हैदराबाद की नजर जीत के साथ अपने अभियान को समाप्त करने के साथ-साथ हार का बदला लेने पर होगी। एमआई और एसआरएच के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने आपस में अब तक कुल 20 मैच खेले हैं। मुंबई को इस दौरान 11 और एसआरएच ने 9 बार जीत नसीब हुई।

3:08 PM टॉस के बाद हैदराबाद के कप्तान मारक्रम ने कहा कि हम अपना अभियान को स्ट्रॉन्ग तरीके से खत्म करना चाहेंगे। यह हाई स्कोरिंग वेन्यू है। बल्लेबाजों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का मौका है। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

3:00 PM मुंबई ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम टारगेट चेज करेंगे। पिचा का नेचर ऐसा है। यह थोड़ा ड्राई है। जो कुछ भी होना है, वो पहली पारी में होगा। हम  मैच जीतना चाहते हैं और ज्यादा कुछ नहीं सोच रहे। जीत से मौका रहेगा। बहुत दूर की नहीं सोच रहे।

2:55 PM हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन आईपीएल को 50 शिकार पूरे करने के लिए दो विकेट चाहिए।

2:50 PM अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला टी20 क्रिकेट में विकेटों का तिहरा शतक कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए चार शिकार की दरकार है।

2:40 PM ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हेनरिक क्लासेन टी20 क्रिकेट में 150 सिक्स के करीब हैं। उन्हें दो सिक्स की आवश्यकता है।

2:30 PM आज मुंबई फैंस की तिलक वर्मा पर नजरें होंगी, जो प्लेइंग इलेवन में लौट सकते हैं। बता दें कि वर्मा चोटिल होने के कारण पिछले चार मैचों से मैदान पर नहीं उतरे। उन्होंने आखिरी मैच 3 मई को पंजाब के विरुद्ध खेला था।

2:20 PM एसआरएच के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (169 विकेट) आईपीएल में दूसरे सबसे गेंदबाज बनने की दहलीज पर हैं। उन्हें सिर्फ विकेट की जरूरत है। भुवी से आगे फिलहाल पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं, जिनके नाम 170 विकेट दर्ज हैं।

2:10 PM मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में 550 चौके पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें इस आंकड़ो के छूने  के लिए छह चौकों की जरूरत है। रोहित ने 244 मैचों में 544 चौके ठोक चुके हैं।

1:55 PM मुंबई-हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा/तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन/कुमार कार्तिकेय।

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी/उमरान मलिक, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी।

1:40 PM मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, तिलक वर्मा, डुआन जांसेन, संदीप वारियर, ट्रिस्टन स्टब्स, राघव गोयल, अरशद खान, डेवाल्ड ब्रेविस।

1:35 PM सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड 

एडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, विवरेंट शर्मा, मयंक अग्रवाल, संवीर सिंह, आदिल राशिद, अनमोलप्रीत सिंह, उमरान मलिक, उपेंद्र यादव, समर्थ व्यास, अकील हुसैन, मार्को यान्सन, फजलहक फारूकी।

1:30 P मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव मैच

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। एमआई और एसआरएच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



Source link