मेरठ: अफेयर के शक में पत्नी ने पति को कॉफी में नशा दिया, फिर चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को पहले कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से उसके…
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति को पहले कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और फिर चाकू से उसके गुप्तांग पर कई वार कर दिए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित जैद गार्डन की है। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। युवक के अनुसार, उनकी कोई संतान नहीं है, जिस वजह से पत्नी को लगता था कि वह दूसरी शादी करना चाहता है और उसका किसी और महिला से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
नशे की कॉफी और फिर चाकू से हमला
आरोप है कि 8 अक्टूबर को पत्नी ने एक योजना के तहत अपने पति को कॉफी पिलाई, जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला दिया था। जब पति बेहोश हो गया, तो महिला ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी पत्नी घर से भाग चुकी थी।
पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया
परिवार के लोग तुरंत घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर खून बहने से रोका। कटे हुए हिस्सों को जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला को अपने पति पर अफेयर का शक था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इनपुट: IANS



